Girl found dead under car in Ghaziabad was raped, murdered by uncle चाचा ने 4 साल की भतीजी का रेप करके घोंटा गला, गाजियाबाद में कार के नीचे पड़ी मिली थी लाश, Ncr Hindi News - Hindustan
More

चाचा ने 4 साल की भतीजी का रेप करके घोंटा गला, गाजियाबाद में कार के नीचे पड़ी मिली थी लाश

Minor rape and murder: पिछले हफ्ते गाजियाबाद में एक कार के नीचे चार साल की बच्ची की लाश मिली थी। पोस्टमॉर्टम हुआ, तो चौंकाने वाली बात सामने आई। रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है, जिसके बाद उसको गला घोंटकर मार दिया गया था। पुलिस ने सोमवार को बताया, आरोपी चाचा की तलाश जारी है।

Mon, 13 April 2026 06:53 PMRatan Gupta गाजियाबाद, पीटीआई
share
चाचा ने 4 साल की भतीजी का रेप करके घोंटा गला, गाजियाबाद में कार के नीचे पड़ी मिली थी लाश

Minor rape and murder: पिछले हफ्ते गाजियाबाद में एक कार के नीचे चार साल की बच्ची की लाश मिली थी। पोस्टमॉर्टम हुआ, तो चौंकाने वाली बात सामने आई। रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है, जिसके बाद उसको गला घोंटकर मार दिया गया था। पुलिस ने सोमवार को बताया, आरोपी चाचा की तलाश जारी है।

लोगों में छाया गुस्सा

घटना के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि घटना के बाद से आरोपी फरार है। बच्ची के पिता की शिकायत के अनुसार, बच्ची का चाचा ही मुख्य आरोपी है। वह उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर किराए के मकान में रहता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़की ने तेज रफ्तार में भगाई R15, डिवाइडर से टकराकर मौत; रील बना रहा दोस्त घायल

बच्ची को अकेला पाकर चाचा ने किया रेप

पुलिस ने कहा कि यह घटना शनिवार को हुई जब बच्ची घर पर अकेली थी। उस वक्त बच्ची के पिता काम पर गए थे। परिवार के दूसरे सदस्य भी घर पर मौजूद नहीं थे। बच्ची के अकेलेपन का फायदा हैवान बन गए चाचा ने उठाया और उसे अपने कमरे में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ रेप किया और उसे मार डाला।

गला घोंटकर कार ने नीचे फेंकी थी लाश

पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि इसके बाद उसने शालीमार गार्डन इलाके में 80 फीट रोड पर एक खड़ी कार के नीचे उसकी बॉडी फेंक दी। राहगीरों ने गाड़ी के नीचे छोटी बच्ची की लाश होने की जानकारी दी, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। पहली नजर में, बच्ची की गर्दन और प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान देखे गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैलरी, बोनस, ओवरटाइम पर DM-CM ने दिए थे निर्देश; फिर नोएडा में क्यों भड़के मजदूर

POCSO के तहत दर्ज हुई FIR

कोर्ट के स्थायी आदेशों का पालन करते हुए, पुलिस ने उसके पिता की शिकायत के आधार पर BNS की धारा 103 (हत्या), 238 (अपराध के सबूत गायब करना, या अपराधी को बचाने के लिए गलत जानकारी देना), और 65 (12 साल से कम उम्र की लड़की के साथ रेप) के साथ-साथ POCSO एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।

लोगों ने की आरोपी के एनकाउंटर की मांग

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर PTI को बताया, "अपराधी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह कन्फर्म हो गया है कि लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और उसे मार दिया गया और उसके बाद बॉडी को छिपा दिया गया।" इस घटना से बहुत गुस्सा है, स्थानीय महिलाएं जल्द न्याय की मांग कर रही हैं, जबकि पीड़ित के कुछ रिश्तेदारों ने आरोपियों के पुलिस "एनकाउंटर" की मांग की है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।