Ghaziabad-Lucknow railway track will be four lane, one line pass through bypass in Bareilly गाजियाबाद-लखनऊ रेलवे ट्रैक 4 लाइन का होगा, यहां बाईपास होकर निकलेगी एक लाइन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद-लखनऊ रेलवे ट्रैक 4 लाइन का होगा, यहां बाईपास होकर निकलेगी एक लाइन

गाजियाबाद से लखनऊ तक बरेली होते हुए चार लाइन के रेलवे ट्रैक प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। रेलवे बोर्ड के निर्देशन में डीपीआर तैयार हो चुकी है। एक लाइन बरेली और रामपुर में बाईपास से होकर निकलेगी। इसके लिए जमीन का सर्वे कर डीपीआर तैयार हो गई है।

Tue, 20 Jan 2026 06:18 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद/बरेली
share
गाजियाबाद-लखनऊ रेलवे ट्रैक 4 लाइन का होगा, यहां बाईपास होकर निकलेगी एक लाइन

गाजियाबाद से लखनऊ तक बरेली होते हुए चार लाइन के रेलवे ट्रैक प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। रेलवे बोर्ड के निर्देशन में डीपीआर तैयार हो चुकी है। समस्या बरेली और रामपुर के बीच कम जगह की है। दोनों स्टेशन से होकर एक ही नई रेल लाइन डालने की जगह है, जबकि दो लाइन डाली जानी हैं। अब एक लाइन बरेली और रामपुर में बाईपास से होकर निकलेगी। इसके लिए जमीन का सर्वे कर डीपीआर तैयार हो गई है।

बरेली होकर गाजियाबाद से लखनऊ के बीच करीब 450 किलोमीटर रेल मार्ग पर 24 घंटे में 300 से 350 ट्रेनों का संचालन होता है। मेल, एक्सप्रेस और मालगाड़ी ट्रेनों का अधिक बोझ है। दो ही रेल लाइन होने के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है। गाड़ियां लेट हो जाती हैं, इसलिए अब दो लाइनें और बढ़ेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में बनेगा देश का सबसे आधुनिक रेल गार्ड भवन, क्या-क्या होंगी सुविधाएं

डेढ़ साल से योजना पर काम चल रहा

चार लाइन वाला ट्रैक गाजियाबाद से लखनऊ तक बनेगा। करीब डेढ़ साल से बोर्ड के निर्देशन में एजेंसी और इंजीनियरिंग टीम सर्वे कर रही थी, जो अब अंतिम चरण में है। डीपीआर तैयार है। बरेली और रामपुर में जगह की कमी है। दोनों रेलवे स्टेशन से होकर दो नई लाइन निर्माण को जगह नहीं है। आसपास आबादी है। सिर्फ एक ही नई लाइन बनने की जगह है। ऐसे में उच्च स्तरीय टीम ने एक लाइन बाईपास होकर निकालने का प्रस्ताव बनाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिंडन बैराज के पास बनेगा 4 लेन का पुल, इन इलाकों तक होगी सीधी कनेक्टिविटी

यहां से होकर निकलेगी लाइन

रामपुर और बरेली में बाईपास से एक रेल लाइन निकालने की तैयारी है। बरेली में भिटौरा से रामगंगा, बुखारा होते हुए टिसुआ स्टेशन के पास रेल लाइन को जोड़ा जाएगा। यह रेल लाइन करीब 40 किलोमीटर लंबी होगी। इसी तरह से रामपुर से पहले बाईपास होकर एक लाइन तैयार होगी, जो रामपुर और नगरिया सादात के बीच में आकर जुड़ेगी। यह लाइन भी करीब 20 किलोमीटर लंबी होगी। बरेली और रामपुर में बाईपास से निकलने वाली रेल लाइन के संबंध में डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। जल्द इसे मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है।

आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम, ''गाजियाबाद से लखनऊ तक चार लेन का रेल ट्रैक बनेगा। अभी दो लाइन ही अप-डाउन की हैं। दो नई रेल लाइन बनाने को डीपीआर तैयार है। रामपुर और बरेली में एक लाइन ही बनने की जगह है, इसलिए एक लाइन बाईपास होकर निकलेगी। नए सत्र बजट में बोर्ड से स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।''

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।