Ghaziabad three sisters news one more lie of father came out गाजियाबाद कांड में पकड़ा गया बच्चियों के पिता चेतन का एक और झूठ, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद कांड में पकड़ा गया बच्चियों के पिता चेतन का एक और झूठ

गाजियाबाद की भारत सिटी में तीन नाबालिग बहनों की मौत के मामले में बुधवार को पुलिस ने बच्चियों के स्कूल मे जाकर पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि तीनों बच्चियां फेल नहीं हुई थीं। घटना वाले दिन पिता ने कहा था कि तीनों फेल हो गई थीं।

Thu, 12 Feb 2026 06:33 AMSudhir Jha हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद कांड में पकड़ा गया बच्चियों के पिता चेतन का एक और झूठ

गाजियाबाद की भारत सिटी में तीन नाबालिग बहनों की मौत के मामले में बुधवार को पुलिस ने बच्चियों के स्कूल मे जाकर पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि तीनों बच्चियां फेल नहीं हुई थीं। घटना वाले दिन पिता ने कहा था कि तीनों फेल हो गई थीं और इसके कारण उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया था। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चेतन ने यह झूठ क्यों बोला था।

टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। घटना के बाद बच्चियों के पिता चेतन ने कहा था कि तीनों कोरियाई संस्कृति और टास्क वाले मोबाइल गेम से प्रभावित थीं। जब उनसे मोबाइल छीन लिए गए तो तीनों ने ऐसा कदम उठाया। चेतन ने यह भी कहा था कि तीनों बेटियां स्कूल में फेल हो गई थीं, जिसके कारण उन्होंने खुद ही स्कूल जाना बंद कर दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चेतन ने नाजनीन को काम पर रखा और कर ली तीसरी शादी; क्यों मान गईं पहली 2 पत्नियां

अब बुधवार को बच्चियों के स्कूल में की गई पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि तीनों बच्चियां फेल नहीं हुई थीं। तीनों बच्चियां शालीमार गार्डन के ग्रीन फील्ड स्कूल में पढ़ती थीं और कोरोना काल से तीनों ने स्कूल जाना बंद कर दिया था। पुलिस ने बुधवार को बच्चियों के स्कूल के प्रबंधक अजीत कुमार से लगभग एक घंटे तक पूछताछ की।

कोरोना के बाद बंद हुआ स्कूल जाना

स्कूल के रिकॉर्ड के अनुसार कोरोना काल के दौरान तीनों बहनों ने परीक्षा दी थीं और पास होने योग्य ग्रेड भी हासिल किए थे। इसके चलते तीनों को अगली कक्षा में प्रोन्नत भी कर दिया गया था। इसके बाद भी तीनों बहनों ने स्कूल जाना बंद कर दिया। अब पुलिस इस बात की जांच करेगी कि क्या बच्चियों ने खुद ही स्कूल जाना बंद किया था या फिर उन्हें स्कूल जाने से रोका गया था। वहीं, पुलिस जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि बच्चियां पिता के मोबाइल के जरिए वह एक यूट्यूब चैनल भी चला रही थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद सुसाइड में पुलिस के हाथ लगा बहनों का फोन, पिता ने 10 दिन पहले बेचा था

चेतन की शादियों पर भी कई सवाल

बच्चियों के पिता चेतन की कई शादियों को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि चेतन ने तीन शादियां की हैं। इसके अलावा 16 साल की एक साली की छत से गिरकर मौत हो चुकी है। चेतन ने तीन शादियों को लेकर जो दलीलें दी हैं उनमें भी पुलिस को कई तरह की विरोधाभासी बातें मिली हैं। पुलिस पिछले कई दिनों से चेतन के रिश्तेदारों और उनसे जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ करके यह जानने की कोशिश कर रही है कि आत्महत्या करने वाली बच्चियों के परिवार का माहौल कैसा था, क्या कोरियन कल्चर के अलावा कोई और बात तो नहीं जिसकी वजह से बच्चियों ने इस तरह का खौफनाक कदम उठाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वह तबस्सुम नहीं, 16 साल की साली अंजलि थी; गाजियाबाद कांड खुल रहे पिता के राज
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।