ghaziabad 3 sisters news father chetan story is complicated new facts came out वह तबस्सुम नहीं, 16 साल की साली अंजलि थी; गाजियाबाद कांड खुल रहे पिता चेतन के कई राज, Ncr Hindi News - Hindustan
More

वह तबस्सुम नहीं, 16 साल की साली अंजलि थी; गाजियाबाद कांड खुल रहे पिता चेतन के कई राज

गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों के 9वीं मंजिल से कूदकर जान देने के मामले में पुलिस ने सोमवार शाम चेतन के ससुर, साली और साढ़ू से पूछताछ की। कई घंटे तक अलग-अलग सवाल पूछे गए।

Tue, 10 Feb 2026 06:51 AMSudhir Jha हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
वह तबस्सुम नहीं, 16 साल की साली अंजलि थी; गाजियाबाद कांड खुल रहे पिता चेतन के कई राज

गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों के 9वीं मंजिल से कूदकर जान देने के मामले में पुलिस ने सोमवार शाम चेतन के ससुर, साली और साढ़ू से पूछताछ की। कई घंटे तक अलग-अलग सवाल पूछे गए। तीनों ने बताया कि साल 2018 में मरने वाली चेतन की साली 16 वर्षीय आंचल थी, जबकि चेतन और तीनों पत्नियों ने उसे चेतन की प्रेमिका तबस्सुम बताया था।

अभी तक की जांच में पता चला है कि बच्चियां पिता के करीब थीं। हादसे के बाद चेतन के बारे में एक के एक बाद कई चौंकाने वाली बातें पता चलीं और सगे संबंधियों के ही विरोधाभासी बयानों ने पुलिस को और उलझा दिया। इसीलिए पुलिस अब चेतन की जिंदगी के पन्ने खोल रही है, ताकि कहीं कोई चूक न रह जाए। उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाने की शुरुआत कर दी गई है। खजूरी में कहां रहते थे, कितनी पढ़ाई की, पहली, दूसरी, तीसरी शादी कैसे की और कितनी महिलाओं से संबंध रहे, कहां-कहां रहे, क्या काम किया, कहां नौकरी की, बच्चियों के साथ कैसे संबंध थे जैसी और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाना शुरू कर दिया है।

भारत सिटी सोसाइटी के नौवें तल स्थित चेतन के फ्लैट की खिड़की से उनकी बेटी 16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची और 12 वर्षीय पाखी ने कूदकर जान दे दी थी। हादसे के बाद से ही पिता ने कहा कि बेटियां कोरियन गेम और कोरियन कल्चर की आदी थीं और स्कूल नहीं जाती थीं। दो सप्ताह पहले उन्होंने फोन छीन लिया था, जिससे नाराज होकर उन्होंने खुदकुशी कर ली। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में भी कोरियन कल्चर से प्रभावित होने की बात लिखी थी।

वह तबस्सुम नहीं आंचल थी

पुलिस ने सोमवार को चेतन के ससुर दिलीप, साली शालू और साढ़ू विष्णु से पूछताछ की। शाम से देर रात तक पूछताछ हुई। तीनों ने चेतन की पहली और दूसरी शादी को लेकर वही बात दोहराई, जो चेतन ने बताई थी। मगर साल 2018 में चेतन के दूसरे घर की बालकनी से गिरकर मरने वाली लड़की के बारे में कहा कि वह 16 वर्षीय आंचल थी, जो चेतन की साली यानी दिलीप की बेटी थी। वह निशिका के जन्मदिन की पार्टी में गई थी। बालकनी से कपड़े उतारने के दौरान पैर फिसलने से गिरने के बाद मौत हुई थी। वहीं, चेतन और उसकी तीनों पत्नियों का कहना था कि राजेंद्रनगर वाले फ्लैट में साल 2018 में उसकी लिव-इन पार्टनर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। वह मुस्लिम थी, जिसका नाम तबस्सुम था।

टीना के परिजनों को भी बुलाएगी पुलिस

जितने ज्यादा लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है, यह गुत्थी उतनी ही उलझती जा रही है। अब पुलिस चेतन की तीसरी पत्नी टीना के परिजनों से पूछताछ करेगी। चेतन व तीनों पत्नी तबस्सुम को टीना का रिश्तेदार बता रहे हैं। ऐसे में उसके परिजनों को भी ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इसे सुलझाया जा सके।

बैंक खातों की जानकारी नहीं मिली

हादसे के बाद चेतन पर कर्ज की बात सामने आई तो पुलिस ने तुरंत उसके बैंक खातों की जानकारी ली थी। अधिकारियों का कहना है कि बैंकों से खाते की जानकारी मांगी गई थी, लेकिन अब तक नहीं मिली। हालांकि, पुलिस यह स्पष्ट रूप से नहीं बता रही कि चेतन के कितने बैंक खातों के बारे में पता चला और उनकी पत्नी के भी बैंक खातों का पता लगाया गया है या नहीं। मोबाइलों की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी दो सप्ताह बाद आएगी और लिखावट का मिलान होने में दो माह तक का वक्त लग सकता है। डीसीपी निमिष पाटील ने कहा कि बैंक खातों की जानकारी जल्द देने के लिए कहा है। फोन को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। चेतन के ससुर दिलीप के बयान दर्ज होने पर आगे की जांच की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2018 की मौत और तीन पत्नियां; क्यों उलझ रही गाजियाबाद सुसाइड कांड की गुत्थी
ये भी पढ़ें:बहुत डरावने हैं; UP में पुलिस ने की 5 गेम्स को बैन करने की सिफारिश
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।