Villagers held hostage to economic census team in Greater Noida s Choulas Village ग्रेटर नोएडा में आर्थिक जनगणना करने पहुंची टीम को NRC वाले समझ ग्रामीणों ने बनाया बंधक , Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा में आर्थिक जनगणना करने पहुंची टीम को NRC वाले समझ ग्रामीणों ने बनाया बंधक

ग्रेटर नोएडा के एक गांव में आर्थिक जनगणना करने वाली टीम को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जारचा कोतवाली क्षेत्र...

Wed, 19 Feb 2020 03:17 PMPraveen Sharma ग्रेटर नोएडा | हिन्दुस्तान टीम ,
share
ग्रेटर नोएडा में आर्थिक जनगणना करने पहुंची टीम को NRC वाले समझ ग्रामीणों ने बनाया बंधक

ग्रेटर नोएडा के एक गांव में आर्थिक जनगणना करने वाली टीम को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जारचा कोतवाली क्षेत्र के छौलस गांव में मंगलवार सुबह आर्थिक जनगणना करने पहुंची टीम के चार सदस्यों को एनआरसी के कर्मचारी समझकर ग्रामीणों ने बंधक बनाकर मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टीम को बंधन मुक्त किया। पुलिस ने एक नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ बलवा, हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।

डीसीपी ग्रेनो राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन के दिशा-निर्देशन में जिले के आर्थिक जनगणना की जा रही है, जिसमें सुपरवाइजर राज सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को चार कर्मचारी मुस्लिम बाहुल्य छौलस गांव पहुंचे थे। कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि गांव में सीएए-एनआरसी की टीम पहुंची। जिसका लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।

पुलिस का कहना है गांव में मामा के यहां आए हुए दिल्ली के शाहीन बाग के पास ओखला का रहने वाले युवक जावेद ने ग्रामीणों को भड़का दिया। जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और टीम को हुजूर वाले इमामबाड़ा में बंधक बनाकर बैठा लिया। इस बीच भीड़ ने सरकारी कर्मचारियों से उनके कागजात छीन लिए और मारपीट की। किसी तरह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया और टीम को बंधन मुक्त करवाया।

आर्थिक जनगणना करने पहुंची टीम के चार सदस्यों के एनआरसी के कर्मचारी की टीम पहुंचने की अफवाह फैल गई। इस बीच सैकड़ों लोग इमामबाड़ा में इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने कर्मचारियों से कागजात छीन लिए और अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने धमकी दी कि गांव में फिर से दिखाई मत दे जाना। गांव वालों के गुस्से को देखते हुए सरकारी टीम के सुपरवाइजर ने प्रधान को घटना की सूचना दी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।