ghaziabad news 80 year-old man killed his wife in rawali kala village गाजियाबाद: पत्नी को काटकर आया हूं.. कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा 80 साल का बुजुर्ग, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद: पत्नी को काटकर आया हूं.. कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा 80 साल का बुजुर्ग

गाजियाबाद में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी 72 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पुलिस चौकी पहुंचा और सरेंडर कर दिया।  

Sat, 16 May 2026 07:10 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद: पत्नी को काटकर आया हूं.. कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा 80 साल का बुजुर्ग

गाजियाबाद के रावली कला गांव में 80 साल के एक बुजुर्ग ने अपनी 72 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। यह वारदात शनिवार तड़के करीब चार बजे तब हुई, जब महिला बरामदे में सो रही थी। हत्या के बाद आरोपी खुद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पुलिस चौकी पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शव को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों बुजुर्ग अपनी बेटी के घर रहते थे और उनके बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना के समय घर पर केवल उनके दो नाती मौजूद थे।

दोनों के बीच अक्सर होते थे झगड़े

पुलिस के अनुसार, 80 साल के आरोपी की पहचान हरपाल के रूप में हुई है। हरपाल अपनी बेटी के घर रह रहा था। पिछले कुछ समय से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। परिवार वालों ने यह भी बताया कि बुजुर्ग पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। मृतक महिला के पोते ने बताया कि उसके दादाजी अक्सर छोटी-छोटी बातों पर परिवार वालों से झगड़ा करते थे। घटना के समय, मैं और मेरा भाई दूसरे कमरे में सो रहे थे। हमारे माता-पिता मेरठ गए हुए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति-पत्नी, बच्चों को जिंदा काटा; भाई ने किया कत्लेआम, 4 सिरकटी लाश से उठा पर्दा

हत्या करने के बाद खुद पुलिस चौकी पहुंचा शख्स

पोते कुनाल ने बताया कि हमें घटना के बारे में तब पता चला जब सुबह पुलिस वहां पहुंची। आरोपी बुजुर्ग कल्हाणी से पत्नी की हत्या करने के बाद खुद रावली पुलिस चौकी पहुंच गया। हरपाल ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ समय पहले अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने मौके पर बुजुर्ग महिला को खून से लथपथ हालत में चारपाई पर पड़ा पाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में 2 बदमाश मार गिराए, कैश वैन लूट कांड में थे शामिल

हत्या के पीछे के कारणों का पता लगा रही पुलिस

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम की ओर से महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला की हत्या के पीछे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीम छानबीन में जुटी हुई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी हरपाल मुरादनगर पुलिस थाने के अंतर्गत रावली चौकी क्षेत्र का निवासी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी पर पति को था शक, सोते समय कुल्हाड़ी से काट डाला
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।