ghaziabad murder stepmother father kill seven year old girl wave city police टूटी पसलियां, अंदरूनी ब्लीडिंग... गाजियाबाद में सौतेली मां और पिता ने की बच्ची की हत्या, Ncr Hindi News - Hindustan
More

टूटी पसलियां, अंदरूनी ब्लीडिंग... गाजियाबाद में सौतेली मां और पिता ने की बच्ची की हत्या

गाजियाबाद में सौतेली मां और पिता ने सात साल की मासूम बच्ची को बर्बरता से पीटकर मार डाला। पोस्टमार्टम में शरीर पर 13 चोटें और टूटी पसलियां मिली हैं, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Wed, 14 Jan 2026 11:17 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
टूटी पसलियां, अंदरूनी ब्लीडिंग... गाजियाबाद में सौतेली मां और पिता ने की बच्ची की हत्या

गाजियाबाद में एक सात साल की मासूम बच्ची की दिल दहला देने वाली मौत ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है। पिता और सौतेली मां की क्रूरता की इंतेहा हो गई, जब उन्होंने छोटी-सी बात पर बच्ची को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

बच्ची के शरीर पर बर्बरता के निशान

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम में सामने आया कि बच्ची के पूरे शरीर पर 13 गंभीर चोटें थीं। कई पसलियां टूट चुकी थीं, सिर और छाती में आंतरिक ब्लडिंग हो गई थी। ये सब इसलिए हुआ क्योंकि पिता मोहम्मद अकरम और सौतेली मां निशा ने रविवार रात बच्ची को बुरी तरह पीटा। बच्ची बेहोश हो गई, तो दोनों उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत सोमवार सुबह करीब 3 बजे हुई।

ठंडी छत पर छोड़ दिया, फिर अस्पताल भागे

शॉकिंग बात ये है कि आरोपी कपल ने शनिवार और रविवार को बच्ची को जमकर मारा। इतना ही नहीं, ठंडी रात में उसे छत पर अकेला छोड़ दिया। जब हालत बिगड़ी तो अस्पतालों के चक्कर काटे, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। वेव सिटी पुलिस के SHO सरवेश कुमार ने बताया कि मारपीट इतनी क्रूर थी कि बच्ची की हालत नाजुक हो गई। जांच में अस्पतालों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में मरीजों की जान से खिलवाड़, बिना फिटनेस दौड़ रही हैं 32% एंबुलेंस

नाना ने दर्ज कराई हत्या की FIR

बच्ची की मां की मौत के बाद उसके नाना मोहम्मद जहीर ने मंगलवार को वेव सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसी आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। एसीपी प्रियाश्री पाल ने कहा, 'आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच जारी है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद के 14 इलाकों में दूषित पानी से मिलेगी निजात, निगम बिछा रहा नई पाइपलाइन

बाकी बच्चों पर भी अत्याचार के आरोप

बच्ची के मामा मोहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि मृतका के दो छोटे भाई-बहन अब उनके पास हैं। दोनों बच्चों ने बताया कि सौतेली मां उन पर भी अक्सर हाथ उठाती थी। बच्चे अभी डर और सदमे में हैं, ज्यादा कुछ बता नहीं पा रहे। बच्ची का अंतिम संस्कार सोमवार रात उसके पैतृक गांव नेकपुर (मुरादनगर) में किया गया।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।