ghaziabad municipal corporation new water pipeline contaminated water relief indirapuram गाजियाबाद के 14 इलाकों में दूषित पानी से मिलेगी निजात, निगम बिछा रहा नई पाइपलाइन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद के 14 इलाकों में दूषित पानी से मिलेगी निजात, निगम बिछा रहा नई पाइपलाइन

गाजियाबाद नगर निगम ने शहर के 14 इलाकों में दूषित पानी की समस्या दूर करने के लिए नई पाइपलाइन डालने का काम शुरू किया है, जिससे पुरानी और जर्जर लाइनों से होने वाली गंदे पानी की आपूर्ति बंद हो सकेगी।

Wed, 14 Jan 2026 08:56 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद के 14 इलाकों में दूषित पानी से मिलेगी निजात, निगम बिछा रहा नई पाइपलाइन

गाजियाबाद शहर के 14 इलाकों में दूषित पानी की रोकथाम के लिए पाइपलाइन डाली जाएगी। नगर निगम के जलकल विभाग ने आठ कॉलोनियों में पाइप लाइन डालने का काम शुरू करा दिया है। इनमें से कुछ जगह पहली बार पाइप लाइन डाली जा रही है तो कई जगह जर्जर लाइन बदली कराई जा रही है।

कहां-कहां बिछेगी नई पाइपलाइन

इंदिरापुरम के छह इलाकों में भी पाइप लाइन डालने के लिए निविदा मांगी है। निगम का जलकल विभाग शहर में पानी आपूर्ति कराता है। शहरी क्षेत्र में 15 और 30 एचपी के 300 नलकूप हैं। 10 और पांच एचपी के 1100 नलकूप हैं। छह हजार हैंडपंप 51 ओवरहेड टैंक हैं। इसी के साथ 29 भूमिगत जलाशय हैं। शहर के कई इलाकों में 20 से 30 साल पुरानी पाइप लाइन हैं। उनके जर्जर होने से घरों में दूषित पानी आ रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोग जलकल विभाग से दूषित पानी की आपूर्ति से राहत दिलाने की गुहार लगा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 करोड़ की GST चोरी का भंडाफोड़, यूपी STF ने गाजियाबाद से दो जालसाजों को दबोचा

जलकल विभाग ने दूषित पानी की आपूर्ति की रोकथाम के लिए कार्य योजना तैयार की है।जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि सिटी जोन के वार्ड-दो, वार्ड-59 नवयुग मार्केट, अनाज मंडी और अग्रसेन बाजार की विभिन्न गलियों में पाइप लाइन डाली जा रही है।वार्ड-49 के आदर्शनगर राम वाटिका पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो गया। वार्ड-47 के ए, बी, सी, और एम-ब्लाक महेंद्रा एन्कलेव में पाइप लाइन डाली जा रही है। वार्ड-84 राजनगर में भी पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। मोहननगर जोन के वार्ड-38 अर्थला में विभिन्न स्थानों पर नई पाइप लाइन डाली जा रही है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी पाइप लाइन डालने की कार्य योजना बनाई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद के इस इलाके में भूजल निकालने वाली फैक्टरियां होंगी सील, कितना जुर्माना

सर्वेक्षण भी कराया जा रहा

जलकल विभाग ने इंदिरापुरम के छह इलाकों में पाइप लाइन डालने के लिए निविदा मांगी हैं। जलकल विभाग के महाप्रबंधक ने बताया इंदिरापुरम में पाइप लाइन डालने का काम जल्दी शुरू कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। इंदिरापुरम में कई अन्य इलाकों में भी पाइपलाइन डाली जाएगी। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।