ghaziabad loni elderly man murder robbery case slove maid 13 year daughter was conspiracy mastermind गाजियाबाद के लोनी में नौकरानी की 13 साल की बेटी ने रची थी बुजुर्ग के घर लूट-हत्या की साजिश, ऐसे खुला राज, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद के लोनी में नौकरानी की 13 साल की बेटी ने रची थी बुजुर्ग के घर लूट-हत्या की साजिश, ऐसे खुला राज

लोनी की उत्तरांचल कॉलोनी में बुजुर्ग की हत्या और लूट की गुत्थी सुलझ गई है। घर में काम करने वाली नौकरानी की 13 वर्षीय बेटी इस पूरे अपराध की मास्टरमाइंड निकली। किशोरी ने अपने पिता और ममेरे भाई के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई थी ताकि घर में रखे कैश और गहने लूटे जा सकें।

Sun, 3 May 2026 04:08 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद के लोनी में नौकरानी की 13 साल की बेटी ने रची थी बुजुर्ग के घर लूट-हत्या की साजिश, ऐसे खुला राज

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी की उत्तरांचल कॉलोनी में बुधवार को बुजुर्ग के घर में लूट की साजिश उनके घर में काम करने वाली नौकरानी की 13 वर्षीय नाबालिग बेटी ने रची थी। आरोपी किशोरी ने पूरी योजना को अपने पिता और ममेरे भाई की मदद से अंजाम दिया था। आरोपियों ने बुजुर्ग की हत्या कर नगदी और गहने लूट लिए थे। पुलिस ने शनिवार को आरोपी किशोरी को पकड़ उसके ममेरे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया।

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल सोसाइटी में रहने वाले 82 वर्षीय रमेश चंद्र शर्मा का खून से लथपथ शव बुधवार रात को तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर मिला था। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि घटना के बाद से घर काम करने वाली नौकरानी रेखा फरार थी। पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में नौकरानी का पति आनंद एक युवक के साथ जाता हुआ दिखाई दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में खून बहाने आए थे जीजा-साले, युवती ने चाकू छीन उन्हें ही मार डाला

नौकरानी का पति मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे सूचना पर बेहटा हाजीपुर गांव की ओर साथी के साथ जा रहे नौकरानी के पति को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को मामले में फरार आरोपी प्रियांशु उर्फ लोमड़ी को बंद फाटक से गिरफ्तार किया। मामले की मास्टर माइंड किशोरी को भी पकड़ लिया।

घर में चोरी करती पकड़ी गई थी लड़की

पुलिस के मुताबिक 12 जनवरी को आनंद ने नाबालिग पुत्री को बुजुर्ग के घर पर काम करने के लिए नौकरी पर लगाया था। करीब दस दिन में ही नाबालिग ने घर से दो बार में 2100 रुपये चोरी कर लिए। चोरी का पता चलने बुजुर्ग के पुत्रों ने किशोरी को काम से हटा दिया। जिसके बाद आनंद ने पुत्री के स्थान पर पत्नी को काम पर लगा दिया। नाबालिग ने बताया कि काम करने के दौरान लाॅकर में रकम देखी थी, जिससे उसके मन में लालच आ गया था। उसने पांच दिन तक बुजुर्ग के पुत्रों की रेकी की। बुधवार को योजना के मुताबिक मामा और भांजा मुख्य गेट में लगे छोटे गेट को खोलकर मकान में दाखिल हो गए। बुजुर्ग की हत्या करने के बाद दोनों घर में मौजूद लाॅकर खोलने का प्रयास किया। लॉकर न खुलने पर वह बुजुर्ग के कमरे की अलमारी से रखे ढाई हजार रुपये और गहने लूटकर पिछले दरवाजे से फरार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली : शातिर नौकरानी ने 15 बैंक खातों में खपाया घरों से चुराया करोड़ों का सोना

बहन के घर पर छिपा था आरोपी

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्री व भांजे के साथ घर पहुंचा और किराये का मकान का ताला लगाकर बंद फाटक स्थित बहन सीमा के घर पहुंचा था। जहां उसने पत्नी रेखा को बुजुर्ग की तबीयत खराब होने व अस्पताल में भर्ती होने की बात कहते हुए नौकरी की छुट्टी करवा दी थी। आरोपियों के लोनी से शाहजहांपुर भागने से पहले ही पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आग नहीं,बिल्डिंग के डिजाइन ने भी लीं 9 जान! दिल्ली AC ब्लास्ट की दर्दनाक रिपोर्ट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।