Ghaziabad Bhimrao Ambedkar statue vandalized in Loni angry people blocked the road गाजियाबाद में बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ने पर बवाल, लोनी में सड़क पर उतरे लोग; कई संदिग्ध हिरासत में, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ने पर बवाल, लोनी में सड़क पर उतरे लोग; कई संदिग्ध हिरासत में

गाजियाबाद में असामाजिक तत्वों ने लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। रविवार सुबह इसका पता चला तो आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।

Sun, 19 April 2026 02:59 PMAditi Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद, आयुष गंगवार
share
गाजियाबाद में बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ने पर बवाल, लोनी में सड़क पर उतरे लोग; कई संदिग्ध हिरासत में

गाजियाबाद में असामाजिक तत्वों ने लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। रविवार सुबह इसका पता चला तो आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। फिलहाल मौके पर भीड़ जमा है, लेकिन शांति बनी हुई है। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।

लोनी की इंद्रापुरी कॉलोनी में बाबा साहेब की प्रतिमा लगी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार सुबह यह प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। इस पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विरोध जताया। लोगों ने कॉलोनी की सड़क पर जाम लगा दिया। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की हरकत करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिंडन नदी पर यहां बनेंगे 3 नए पुल, लोनी समेत कई इलाकों में सुधरेगी कनेक्टिविटी

नंदकिशोर गुर्जर की क्या मांग

नंदकिशोर गुर्जर ने कहा की बाबा साहब की नई प्रतिमा मंगा ली गई है। जल्द ही प्रतिमा स्थल पर बाबा साहब की नई प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी। उन्होंने इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद: लोनी थाने के बाहर खड़ी सीज गाड़ियां बनीं 'आग का गोला', दर्जनों वाहन खाक

पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि रात में प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद से सीतापुर तक रेल का 4 लेन ट्रैक बिछाने से होंगे ये बड़े फायदे
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।