ghaziabad atm cash van robbery, attack crossing republic firing hostage case गाजियाबाद के ATM में कैश भरने निकली टीम से लूटपाट, सुरक्षा गार्ड को बनाया बंधक; वैन पर की फायरिंग, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद के ATM में कैश भरने निकली टीम से लूटपाट, सुरक्षा गार्ड को बनाया बंधक; वैन पर की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी अलग-अलग एटीएम में कैश भरने के लिए निकले थे। बताया गया है कि टीम अपने साथ करीब 25 लाख रुपये लेकर चली थी। पांच एटीएम में कैश भर दिया गया था, छठे में रुपये भरना बाकी था। तभी अज्ञात बदमाशों ने घेरकर हमला शुरू कर दिया।

Wed, 6 May 2026 03:39 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद के ATM में कैश भरने निकली टीम से लूटपाट, सुरक्षा गार्ड को बनाया बंधक; वैन पर की फायरिंग

गाजियाबाद के ATM में कैश भरने निकली टीम से लूटपाट और मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी अलग-अलग एटीएम में कैश भरने के लिए निकले थे। बताया गया है कि टीम अपने साथ करीब 25 लाख रुपये लेकर चली थी। पांच एटीएम में कैश भर दिया गया था, छठे में रुपये भरना बाकी था। तभी अज्ञात बदमाशों ने घेरकर हमला शुरू कर दिया।

लूटपाट की ये घटना गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में घटी है। जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी छठे एटीएम में पैसे भरने से पहले खाना खाने लगे थे। इतने में उनके ऊपर हमला कर दिया। जब वे छठे एटीएम पर पहुंचे तो वहां बाहर खाना खाने के दौरान बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि अज्ञात हमलावरों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया और फायरिंग करते हुए घटना को अंजाम दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूल्हे को छोटी-बड़ी माला पहनाने पर शादी में 2 जीजा भिड़े, चले लात-घूंसे और पत्थर

उनके कर्मचारी जब कैश डालने के लिए एटीएम पर जाने लगे तो कुछ लोग वहाँ पर आये और ड्राइवर को अकेला पाकर उसको हथियार दिखाकर उसकी गाडी वहाँ से छीनकर के भाग गये जो कैश वैन थी उस कैश वैन के छीने जाने की सूचना पर तत्काल पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई हर जगह नाकाबंदी लगाकर चैकिंग चलाई गई ये गाडी अभी मसूरी थाना क्षेत्र में रिकवर हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था राजकरण नैय्यर भी मौके पर पहुंचे और कैश वैन कर्मियों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कर्मचारियों के बयान बार-बार बदल रहे हैं, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में पत्नी ने शराब पीने को पैसे नहीं दिए, तो बेरोजगार पति ने घोंटा गला
ये भी पढ़ें:MBA छात्रा से धर्म परिवर्तन और निकाह-हलाला के बाद मारपीट, पीड़िता के गंभीर आरोप

धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रान्स हिंडन जोन ने बताया- कैश की जो लिमिट थी उसकी जानकारी की जा रही है। वित्तीय संस्था से रिकार्ड मंगवाये जा रहे है, इससे पता चलेगा कि कितने रुपये एटीएम में भरे जा चुके थे और कितने बैग में बचे हुए थे। घटना के अनावरण के लिए 08 टीमों का गठन कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे दिखवाये जा रहे है। अभी प्रारम्भिक रूप से संस्था के कर्मचारी और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। सभी तथ्यों की गंभीरता से जाँच करके अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।