gang blackmailing Delhi traffic policemen busted स्पाई कैमरे से रिकॉर्डिंग, फिर उगाही; दिल्ली में पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल करने वाला गैंग बेनकाब, Ncr Hindi News - Hindustan
More

स्पाई कैमरे से रिकॉर्डिंग, फिर उगाही; दिल्ली में पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल करने वाला गैंग बेनकाब

दिल्ली में यातायात पुलिसकर्मियों को फर्जी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया और इस सिलसिले में कथित महिला सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Tue, 17 Feb 2026 04:32 PMलाइव हिन्दुस्तान भाषा, नई दिल्ली
share
स्पाई कैमरे से रिकॉर्डिंग, फिर उगाही; दिल्ली में पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल करने वाला गैंग बेनकाब

दिल्ली में यातायात पुलिसकर्मियों को फर्जी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया और इस सिलसिले में कथित महिला सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, 19 जनवरी को दिल्ली यातायात पुलिस के एक अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

एक अधिकारी ने कहा, “शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया पर उनका आपत्तिजनक और फर्जी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे 1.2 लाख रुपये की उगाही की गई।”

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम ने 10 फरवरी को हरियाणा के समालखा निवासी 32 वर्षीय महिला, जिसे गिरोह का सरगना बताया जा रहा है, को उसके सहयोगियों सचिन (35) और आमिर चौधरी के साथ गिरफ्तार किया। दोनों क्रमश: हरियाणा और दिल्ली के रहने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोपाल में एक आदमी ने महिला को 13 बार चाकू मारा, फिर ट्रेन के सामने कूद गया
ये भी पढ़ें:ब्लास्ट वाली जगह से 500 मीटर दूर मिली दूसरी पटाखा फैक्ट्री, भारी स्टॉक बरामद
ये भी पढ़ें:दिल्ली की 700 से अधिक झुग्गी-बस्तियों का होगा पुनर्विकास, केंद्रीय मंत्री

अधिकारी के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि यह महिला पहले अशोक कुमार नामक व्यक्ति द्वारा संचालित एक गिरोह से जुड़ी थी, जो इस तरह के अपराध को अंजाम देता था। दिसंबर 2025 में अशोक की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद महिला ने इस तरह के आपराधिक गतिविधि को अपना अलग गिरोह बनाकर स्वतंत्र रूप से अंजाम देना शुरू किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह यातायात चालान की कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों को निशाना बनाता था और छिपे हुए 'स्पाई कैमरों' से उनकी आधिकारिक बातचीत रिकॉर्ड करता था। यह फुटेज सह-आरोपी सुमित को भेजी जाती थी, जो वीडियो को संपादित कर उसे भ्रामक वीडियो में तब्दील कर देता था, ताकि दुराचार का आभास हो।

इसके बाद इन कथित तौर पर छेड़छाड़ किए गए वीडियो के जरिए पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने और झूठी शिकायतें दर्ज कराने की धमकी दी जाती थी। वीडियो हटाने और सार्वजनिक न करने के बदले पैसे की मांग की जाती थी।

पुलिस ने बताया कि आमिर को अप्रैल 2025 में अपराध शाखा द्वारा दर्ज इसी प्रकार के एक अन्य मामले में पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।