A second firecracker factory was found 500 meters away from the blast site in Alwar अलवर में ब्लास्ट वाली जगह से 500 मीटर दूर मिली दूसरी पटाखा फैक्ट्री, भारी स्टॉक भी बरामद, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

अलवर में ब्लास्ट वाली जगह से 500 मीटर दूर मिली दूसरी पटाखा फैक्ट्री, भारी स्टॉक भी बरामद

अब इसी कड़ी में मंगलवार को एक और अवैध पटाखा निर्माण इकाई का भंडाफोड़ हुआ है, जिससे औद्योगिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की सूचना लगते ही प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है और मामले में नजर बनाए हुए है।

Tue, 17 Feb 2026 03:43 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, अलवर
share
अलवर में ब्लास्ट वाली जगह से 500 मीटर दूर मिली दूसरी पटाखा फैक्ट्री, भारी स्टॉक भी बरामद

अलवर के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में हाल ही में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अब इसी कड़ी में मंगलवार को एक और अवैध पटाखा निर्माण इकाई का भंडाफोड़ हुआ है, जिससे औद्योगिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की सूचना लगते ही प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है और मामले में नजर बनाए हुए है।

कांग्रेस नेता ने लगाए प्रशासन पर गंभीर आरोप

तिजारा के कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेता इमरान खान को जब मामले की सूचना मिली कि भिवाडी में और पटाखा फैक्ट्री संचालित है तो वो भी मौके पर गए और देखा तो उसके होश उड़ गए । फैक्ट्री में भारी मात्रा में पटाखा बनाकर जमा किया हुआ था। वहीं प्रशासनिक टीम रीको के प्लॉट संख्या जी-1/682 पर पहुंची। यहां स्टील फैब्रिकेशन की आड़ में पॉपअप पटाखों का बड़े पैमाने पर निर्माण चल रहा था। टीम गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसी तो भारी मात्रा में पटाखे बनाने का सामान और कच्चा माल बरामद हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली की 700 से अधिक झुग्गी-बस्तियों का होगा पुनर्विकास, केंद्रीय मंत्री
ये भी पढ़ें:120 दिन बाद सऊदी से लौटा विजय महतो का शव, परिवार ने लेने से किया इंकार; ये वजह

ब्लास्ट वाली जगह से 500 मीटर दूर दूसरी फैक्ट्री

कांग्रेस नेता इमरान खान ने बताया की इस अवैध इकाई में महिलाओं और बच्चों से भी जबरन काम कराया जाता था। यह फैक्ट्री खुशखेड़ा ब्लास्ट स्थल से महज 500 मीटर दूर थी और धमाके से दो दिन पहले तक पूरी तरह सक्रिय थी। ब्लास्ट के बाद मालिक ताला लगाकर फरार हो गया था। तहसीलदार के द्वारा कांग्रेस नेता के साथ अभद्र व्यवहार करने और देख लेने की धमकी के बाद नेताजी फेक्ट्री के बाहर मुख्य गेट पर धरना देकर बैठ गए । जिसके बाद एडीएम , डीएसपी मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेता से मामले में सहयोग करने की अपील करने लगे । साथ ही प्रशासन के द्वारा फैक्टरी का बिजली कनेक्शन भी काट दिया है। रिपोर्ट हंसराज

लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।