Faridabad two brothers bodies found in car near Agwanpur suspected to died of suffocation फरीदाबाद में कार के अंदर मिले 2 सगे भाइयों के शव, दम घुटने से मौत की आशंका, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद में कार के अंदर मिले 2 सगे भाइयों के शव, दम घुटने से मौत की आशंका

फरीदाबाद के अगवानपुर क्षेत्र के पास शुक्रवार रात एक कार में दो सगे भाइयों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान रंजन सिंह (38) और उनके बड़े भाई कुंदन सिंह (44) के रूप में हुई है। कुंदन सिंह भारतीय सेना से रिटायर्ड थे।

Sat, 7 March 2026 09:42 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
फरीदाबाद में कार के अंदर मिले 2 सगे भाइयों के शव, दम घुटने से मौत की आशंका

फरीदाबाद के अगवानपुर क्षेत्र के पास शुक्रवार रात एक कार में दो सगे भाइयों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान रंजन सिंह (38) और उनके बड़े भाई कुंदन सिंह (44) के रूप में हुई है। कुंदन सिंह भारतीय सेना से रिटायर्ड थे, जबकि उनका छोटा भाई रंजन सिंह कोई काम नहीं करता था और एक पैर से दिव्यांग था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

सुबह एक साथ घर से निकले थे दोनों भाई

बताया जा रहा है कि कुंदन सिंह और रंजन दोनों भाई रोशन नगर स्थित जगमाल एंक्लेव में अपने परिवार के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार, 6 मार्च की सुबह दोनों घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसी दौरान अगवानपुर के पास खड़ी एक कार में दोनों के शव होने की जानकारी पुलिस को मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में पूर्व विधायक और तहसीलदार समेत 5 लोगों पर केस दर्ज

पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार के अंदर दम घुटने से दोनों भाइयों की मौत हुई हो सकती है, हालांकि मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फरीदाबाद के बीके अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में एक दिन में 44 OYO Hotel सील, अवैध होटलों पर नगर निगम का बड़ा ऐक्शन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में HSVP का बुलडोजर ऐक्शन, सेक्टर 56 में 100 झुग्गियां तोड़ी गईं
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।