Doesnt he have the right What did Sanjay Singh say about BJP Allegation Arvind Kejriwal running Punjab government क्या उन्हें हक नहीं कि...; अरविंद केजरीवाल के पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर क्या बोले संजय सिंह, Ncr Hindi News - Hindustan
More

क्या उन्हें हक नहीं कि...; अरविंद केजरीवाल के पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर क्या बोले संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पंजाब सरकार चलाने के आरोपों को पार्टी नेता संजय सिंह ने खुलकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं।

Sun, 22 March 2026 12:59 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या उन्हें हक नहीं कि...; अरविंद केजरीवाल के पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर क्या बोले संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पंजाब सरकार चलाने के भारतीय जनता पार्टी के आरोपों का 'आप' नेता संजय सिंह ने खुलकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। क्या उन्हें इतना हक नहीं है कि वह लोगों की भलाई के लिए अपने सुझाव दें। संजय सिंह ने कहा, ये ऐसे आरोप है जिसका कोई सिर पैर नहीं है।

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में संजय सिंह ने कहा, ये बातें इसलिए की जाती हैं, ताकी अरविंद केजरीवाल जाना बंद कर दें और हम अपना काम करना बंद कर दें और आसानी से पार्टी को हराया जा सके। उन्होंने कहा, हम जा रहे हैं तो क्या गलती हो गई। अगर वहां मोहल्ला क्लिनिक बन रहा है। 30 सालों से जिन नहरों में पानी नहीं आया था, वहां पानी आ गया। 300 यूनिट बिजली फ्री मिल रही है पंजाब के लोगों को। इसमें गलती क्या है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBI भी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, केजरीवाल-सिसोदिया की याचिकाओं पर 3 कैविएट दायर की

केजरीवाल के साथ कई लोग पंजाब में लगे हुए हैं- संजय सिंह

तो क्या अरविंद केजरीवाल वाकई वहां सब संभाल रहे है, इस सवाल पर संजय सिंह ने कहा, केजरीवाल खुले आम जा रहे हैं। जो जिम्मेदारी उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर बनती है, उसेस 100 फीसदी ज्यादा निभाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पंजाब के लोगों का फायदा हो रहा है। क्या एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ये सलाह देने का हक नहीं है कि राज्य में अच्छी व्यवस्था दीजिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या इन कामों के लिए सीएम नहीं है तो उन्होंने कहा, बिल्कुल है और वह कर रहे हैं। इन सब कामों में 100 गुना ताकत लगनी चाहिए। केजरीवाल के साथ और कई लोग वहां लगे हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AAP ने अग्निपरीक्षा पास की, BJP ने सत्ता हासिल करने को गढ़े थे आरोपः केजरीवाल

संजय सिंह ने कहा, अगर एक राज्य ने आपको इतना बड़ा बहुमत दिया है तो पूरी पार्टी की जिम्मेदारी है कि वहां अच्छे से काम हो। भगवंत मान की सरकार अच्छा काम कर रही है और पूरी पार्टी के लीडर की जिम्मेदारी है कि वह मदद करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जज बदलने की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे केजरीवाल, हाई कोर्ट से मिला था झटका
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।