delhi-police-busts-international-drug-racket-psychotropic-tablets-uk-link दिल्ली में 9 करोड़ की ड्रग्स गोलियां जब्त, तस्करों के UK तक जुड़े तार; 5 गिरफ्तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 9 करोड़ की ड्रग्स गोलियां जब्त, तस्करों के UK तक जुड़े तार; 5 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंटरनेशनल ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने 9 करोड़ रुपये कीमत की प्रतिबंधित साइकोट्रॉपिक गोलियां भी बरामद की हैं। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Mon, 23 Feb 2026 05:37 PMRatan Gupta पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 9 करोड़ की ड्रग्स गोलियां जब्त, तस्करों के UK तक जुड़े तार; 5 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंटरनेशनल ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने 9 करोड़ रुपये कीमत की प्रतिबंधित साइकोट्रॉपिक गोलियां भी बरामद की हैं। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह के तार यूनाइटेड किंगडम तक जुड़े हुए थे और प्रतिबंधित दवाओं को लॉजिस्टिक्स कंपनियों व कूरियर सेवाओं के जरिए विदेश भेजा जाता था।

54000 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की गोलियां बरामद

डीसीपी (क्राइम ब्रांच) विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले की शुरुआत पिछले साल 7 अक्टूबर को हुई थी, जब पुलिस टीम ने सरिता विहार में छापेमारी कर मोहम्मद आबिद (50) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 54000 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की गोलियां बरामद हुई थीं। इसके बाद FIR दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई।

एक के बाद एक हुई गिरफ्तारियां

पूछताछ में आबिद ने खुलासा किया कि वह गोलियां अपने रिश्तेदार जावेद खान से लेता था। जावेद को 30 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। उसने सप्लाई चेन में शामिल सुनील कुमार का नाम बताया, जो समालखा स्थित प्रह्लाद लॉजिस्टिक्स का मालिक है। 2 नवंबर को सुनील कुमार और उसी दिन विष्णु दत्त शर्मा को गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच में विकास सिंह उर्फ ईश्वर सिंह को भी पकड़ा गया, जबकि एक अन्य आरोपी नौशाद उर्फ बबलू को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में 2 साल में 532 माओवादी ढेर, 2700 से अधिक ने किया सरेंडर; राज्यपाल
ये भी पढ़ें:आतंकी साजिश की सूचना देने वाले पूर्व सैनिक ने रेलवे ट्रैक पर रखा था विस्फोटक
ये भी पढ़ें:पत्नी के 15 साल पुराने लवर की पति ने कराई हत्या, कपल समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

यूके भेजा जाना था कंटेनर

पुलिस के अनुसार, शर्मा ने घरेलू सामान के नाम पर एक कंटेनर यूनाइटेड किंगडम भेजा था, जिसमें ट्रामाडोल और अन्य प्रतिबंधित दवाएं छिपाई गई थीं। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच ने कस्टम अधिकारियों के साथ समन्वय कर खेप को रोक लिया और वह वापस भारत लौटा दी गई।

छापेमारी में बरादम हुईं प्रतिबंधित गोलियां

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के टी-3 टर्मिनल स्थित वेयरहाउस में संयुक्त छापेमारी के दौरान 1847400 गोलियां बरामद की गईं। इनका कुल वजन 528.402 किलोग्राम है। बरामद दवाओं में अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल, जोल्पिडेम और नाइट्राजेपाम शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह संगठित तरीके से फार्मास्यूटिकल दवाओं की तस्करी कर रहा था। मामले की आगे की जांच जारी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।