Chhattisgarh has killed 532 Maoists in two years, and over 2,700 have surrendered; Governor Ramen Deka छत्तीसगढ़ में 2 साल में 532 माओवादी ढेर, 2700 से अधिक ने किया सरेंडर; राज्यपाल रमेन डेका, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ में 2 साल में 532 माओवादी ढेर, 2700 से अधिक ने किया सरेंडर; राज्यपाल रमेन डेका

छत्तीसगढ़ के गर्वनर रामेन डेका ने कहा है कि राज्य वामपंथी उग्रवाद के खात्मे के करीब पहुंच चुका है। विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि बीते 2 सालों में 532 माओवादियों को मार गिराया गया। 2704 ने आत्मसमर्पण किया और 2004 को गिरफ्तार किया गया है।

Mon, 23 Feb 2026 03:41 PMRatan Gupta पीटीआई, रायपुर
share
छत्तीसगढ़ में 2 साल में 532 माओवादी ढेर, 2700 से अधिक ने किया सरेंडर; राज्यपाल रमेन डेका

छत्तीसगढ़ के गर्वनर रामेन डेका ने कहा है कि राज्य वामपंथी उग्रवाद के खात्मे के करीब पहुंच चुका है। विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि बीते 2 सालों में 532 माओवादियों को मार गिराया गया। 2704 ने आत्मसमर्पण किया और 2004 को गिरफ्तार किया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि सरकार की आकर्षक सरेंडर और पुनर्वास नीति के कारण भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में लौटने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि जब आतंक का साया हटता है तो विकास की रोशनी अपने आप फैलती है और लोगों का जीवन बेहतर होता है।

बस्तर में 1109 करोड़ की विकास योजनाएं

माओवादी प्रभाव से मुक्त हुए दूरस्थ इलाकों में ‘नियाद नेल्ला नर योजना’ के तहत बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। इस योजना में 17 विभाग मिलकर 25 कल्याणकारी योजनाओं और 18 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ दे रहे हैं। बस्तर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 1109 करोड़ रुपये की लागत से 146 सड़क और पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें से कई पूरी हो चुकी हैं और बाकी पर काम जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जयपुर में 17 साल के लड़के पर चाकुओं से हमला, निजी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
ये भी पढ़ें:आतंकी साजिश की सूचना देने वाले पूर्व सैनिक ने रेलवे ट्रैक पर रखा था विस्फोटक

माओवादी इलाकों में क्या काम कर रही सरकार

सुरक्षा और संचार व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में 728 मोबाइल टावर चालू किए गए हैं और 449 टावरों को 4जी सेवा में अपग्रेड किया गया है। गांवों में डीटीएच सेवाएं और हाईमास्ट लाइट लगाई गई हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 31 नए प्राथमिक स्कूल और 19 उप-स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। नियाद नेल्ला नर योजना के तहत 11,000 से अधिक बच्चों और महिलाओं का टीकाकरण किया गया है।

बस्तर बारूद के धुएं के लिए नहीं…

राज्यपाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ देश के पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा कि अब दुनिया बस्तर में बारूद के धुएं की जगह चित्रकोट जलप्रपात की भव्यता देखेगी। बस्तर ओलंपिक के बाद सरकार सरगुजा ओलंपिक भी आयोजित कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।