Ladli Behna Yojana Scheme: Rs 1836 crore transferred to the accounts of 1.25 crore women लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ ट्रांसफर, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ ट्रांसफर

खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी करते हुए 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में एक क्लिक से 1,836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

Sun, 15 Feb 2026 12:59 PMRatan Gupta खंडवा, पीटीआई
share
लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ ट्रांसफर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने शनिवार को खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी करते हुए 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में एक क्लिक से 1,836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। यह राशि महिलाओं को महाशिवरात्रि से पहले आर्थिक सहायता के रूप में दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत बहनों को 1,500 रुपये की सौगात दी जा रही है। अब तक इस योजना के अंतर्गत कुल 52,304 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हितग्राहियों को वितरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार हर कदम पर महिलाओं के साथ खड़ी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐसे हुई थी साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, 18 दिन की जांच के बाद पुलिस ने किया खुलासा
ये भी पढ़ें:सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव ने महिलाओं को देवी स्वरूप बताया और कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में महिला कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ा अधिकार मतदान का है और महिलाओं से एकजुट रहने तथा संगठित रहने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जब सरकार लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता देती है तो विपक्ष के कुछ नेता उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार की रीढ़ होती हैं और वे हर परिस्थिति में परिवार के लिए समर्पित रहती हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसान कल्याण वर्ष के दौरान महिलाओं को प्रशिक्षण देने, स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और उनके उत्पादों को उचित बाजार दिलाने को प्राथमिकता दी है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करना है।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|