नए साल में MP से मुंबई के लिए जाएगी दो स्पेशल ट्रेन; कब चलेगी, कहां से गुजरेगी, जानिए सबकुछ
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड़, नासिक रोड, नरसिंहपुर, इगतपुरी, कल्याण, दादर और CSMT स्टेशनों पर रूकेगी।

भारतीय रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की मांग और भारी भीड़ को देखते हुए पर मध्य प्रदेश के रीवा स्टेशन से मुंबई के CST (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) के बीच नए साल में दो स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस दौरान 1 जनवरी से 9 जनवरी के बीच ट्रेन नंबर 02187/02188 रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा स्पेशल ट्रेन की दो-दो ट्रिप चलाई जाएगी। इस बारे में एक प्रेसनोट जारी करते हुए विभाग ने बताया कि इनमें से रीवा से इस ट्रेन का संचालन 01 एवं 08 जनवरी 2026 को तथा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 02 एवं 09 जनवरी 2026 को किया जाएगा।
इनमें से 02187 रीवा-CSMT ट्रेन अपने पहले स्टेशन रीवा से दोपहर 15.50 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12.20 बजे मुंबई के CSMT पहुंचेगी। वहीं 02188 CSMT-रीवा ट्रेन अपने पहले स्टेशन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से दोपहर 13.30 बजे छूटेगी और अगले दिन सुबह 9.45 बजे रीवा पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड़, नासिक रोड, नरसिंहपुर, इगतपुरी, कल्याण, दादर और CSMT स्टेशनों से गुजरेगी। इस स्पेशल ट्रेन में AC प्रथम श्रेणी और AC द्वितीय श्रेणी के 1-1, AC तृतीय श्रेणी के 4, शयनयान (स्लीपर) क्लास के 12, जनरल सेकंड क्लास के 4, SLRD के 2 कोच समेत कुल 24 कोच लगाए जाएंगे।
ट्रेन की समय सारणी
02187 रीवा-CSMT मुम्बई स्पेशल ट्रेन (कुल दो ट्रिप)
किस दिन चलेगी- 1 और 8 जनवरी 2026 को
कौन से स्टेशन पर कब पहुंचेगी- रीवा से दोपहर 15:50 बजे प्रस्थान कर, सतना से 17:00 बजे, मैहर से 17:27 बजे, कटनी से 18:10 बजे, जबलपुर से 19:50 बजे, नरसिंहपुर से 20:50 बजे, गाडरवारा से 21:20 बजे, पिपरिया से 21:55 बजे, इटारसी से 23:30 बजे, छूटकर दूसरे दिन हरदा से मध्य रात्रि 00:24 बजे, खंडवा से 02:05 बजे, भुसावल से 04:10 बजे, जलगांव 04:37 बजे, मनमाड से 06:40 बजे, नासिक रोड से 07:45 बजे, इगतपुरी से 09:15 बजे, कल्याण से 11:00 बजे तथा दादर से 11:55 बजे छूटकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 12:20 बजे पहुंचेगी।
02188 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा स्पेशल ट्रेन (कुल दो ट्रिप)
किस दिन चलेगी- 2 और 9 जनवरी 2026
कौन से स्टेशन पर कब पहुंचेगी- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा स्पेशल ट्रेन 02 एवं 09 जनवरी 2026 को सीएसएमटी से दोपहर 13:30 बजे प्रस्थान कर दादर से 13:45 बजे, कल्याण से 14:25 बजे, इगतपुरी से 16:05 बजे, नासिक रोड से 17:00 बजे, मनमाड़ से 17:55 बजे, जलगांव 19:40 बजे, भुसावल से 20:20 बजे, खंडवा से 22:45 बजे, दूसरे दिन हरदा से 00:05 बजे, इटारसी से 01:25 बजे, पिपरिया से 02:15 बजे, गाडरवारा से 02:50 बजे, नरसिंहपुर से 03:25 बजे, जबलपुर से 05:05 बजे, कटनी से 06:15 बजे, मैहर से 07:05 बजे तथा सतना से 07:45 बजे छूटकर रीवा 09:45 बजे पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने के इच्छुक लोग किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन IRCTC की वेबसाइट से इस ट्रेन में आरक्षण कराते हुए इसमें यात्रा करने का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा इस स्पेशल ट्रेन के स्टॉपेज, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।




साइन इन