केजरीवाल के नए बंगले पर विवाद, निशाने पर पंजाब के मंत्री; BJP ने फर्नीचर पर घेरा
प्रवेश वर्मा द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों को आम आदमी पार्टी ने पूरी तरह से फर्जी करार दिया है। पार्टी ने कहा था कि तस्वीरें इंटरनेट से ली गई हैं। बंगले को लेकर जारी विवाद पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल विलासित के भूखे हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नए सरकारी बंगले को लेकर भी विवाद सामने आया है। बीजेपी ने नए बंगले को 'शीश महल-2' करार दिया है। शुक्रवार को दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बंगले के अंदर के अंदर की तस्वीरें भी दिखाई थीं।
प्रवेश वर्मा द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों को आम आदमी पार्टी ने पूरी तरह से फर्जी करार दिया है। पार्टी ने कहा था कि तस्वीरें इंटरनेट से ली गई हैं। बंगले को लेकर जारी विवाद पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल विलासित के भूखे हैं।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सचदेवा ने भी दी चुनौती
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा 'कल शीश महल-2 का जो जिक्र आया है। वो ये दिखाता है कि अरविंद केजरीवाल विलासित के भूखे हैं। मैं सुन रहा था कि संजय सिंह और आतिशी जिस तरह से कह रहे थे कि इंटरनेट से डाउनलोड किए गए हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कल जो प्रवेश जी ने जो तस्वीरें दिखाई हैं वो वे रिप्लिका हैं जो अरविंद केजरीवाल के घर में उससे भी बेहतर फर्नीचर इस्तेमाल किया गया है। और अगर आतिशी को बहुत चुनौती देने का मन है तो मैं सिर्फ एक लाइन कहता हूं कि केजरीवाल बताएं कि 'माय फर्नीचर माय वे' क्या है। ये फर्नीचर कहां से आया है वो इस एक लाइन में छिपा हुआ है। और अगर बहुत ही ज्यादा जानने के उत्सुक हैं तो cहै वो खुद बताए या हम बताए यह उनको तय करना है।'
आतिशी ने बताया है फर्जी
आप की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रवेश वर्मा द्वारा जारी कि गई सारी तस्वीरें फर्जी करार दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ‘प्रवेश वर्मा द्वारा जारी कि गई सारी तस्वीरें फर्जी हैं। वे केजरीवाल जी के घर की तस्वीरें नहीं हैं। किसका घर कितना आलीशान है, इसका पता करने के लिए रेखा गुप्ता जी और LG साहिब अपना अपना घर खोल दें और केजरीवाल जी अपना घर खोल देंगे। जनता खुद तय कर लेगी।’
संजय सिंह ने क्या कहा है?
आप नेता और सांसद संजय सिंह ने शनिवार को चेतावनी दी छी कि जिन लोगों ने भी केजरीवाल के घर की फर्जी तस्वीरें प्रचारित की है उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रवेश वर्मा द्वारा जारी सारी तस्वीरें फर्जी हैं, जो 'पिंट्रेस्ट' से डाउनलोड की गई हैं। उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, एलजी और प्रवेश वर्मा अपना घर जनता के लिए खोल दें, अरविंद केजरीवाल भी अपना घर खोल देंगे। जनता को पता चल जाएगा कि किसका घर कितना आलीशान हैं?
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन