दिल्ली का रहमान डकैत; BJP का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला; भगवंत मान को लेकर भी बड़ा दावा
राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का रहमान डकैत बताते हुए दावा किया कि उन्होंने एक और शीशहमल बना लिया है।

राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का रहमान डकैत बताते हुए दावा किया कि उन्होंने एक और शीशहमल बना लिया है। दरअसल केजरीवाल शुक्रवार को 95 लोधी स्टेट स्थित सरकारी बंगले में शिफ्ट हुए। बीजेपी ने इस नए बंगले को शीशमहल 2 बताया है। इसी के साथ प्रवेश वर्मा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अब भगवंत मान का दम भी पार्टी में घुट रहा है।
प्रवेश वर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा, मुझे नहीं पता कि अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान का कौन सा वीडियो बनाया है, लेकिन वह निश्चित रूप से सोच रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल उन्हें कब छोड़ेंगे, या वह खुद अरविंद केजरीवाल को छोड़ देंगे। उन्हें घुटन महसूस हो रही है, लेकिन वह ही जानते हैं कि किस वीडियो के दबाव में आकर वह ये सब बातें कह रहे हैं और पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं।
बीजेपी ने दागे कई सवाल
वहीं केजरीवाल को लेकर उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी को 'अलीशान आदमी पार्टी' होना चाहिए। क्या केजरीवाल हमें बताएंगे कि लोधी रोड बंगले या नए शीश महल में कितना पैसा लगाया गया है? पैसा कहां से आया और किसका पैसा है? क्या यह सच नहीं है कि आपकी लालच के कारण आम आदमी पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ता आपकी पार्टी छोड़ रहे हैं? बार-बार ऐसा शीश महल बनाने की क्या जरूरत है? इस शीश महल में किस कंपनी का पैसा लगा है?
मंत्री ने कहा, उनके पूरे घर का खाका है। जिस तरह से उन्होंने हर कमरे पर इतना दिमाग खर्च किया है, अगर उन्होंने उतना ही समय दिल्ली के मामलों में लगाया होता, तो शायद आज उनके कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी नहीं छोड़ रहे होते।
दिल्ली वालों ने 'रहमान डकैत' को हराया
उन्होंने आगे कहा, केजरीवाल ने दिल्ली में शीश महल तब बनवाया जब दिल्ली कोविड की लहर से जूझ रही थी। दिल्ली के लोग कोविड की दवाइयों की मांग कर रहे थे और मर रहे थे। उस दौरान, केजरीवाल के आदेशों के अनुसार, दिल्ली के शीश महल का काम एक दिन भी नहीं रुका। जब हमारे 'धुरंधर' दिल्ली के मतदाताओं ने दिल्ली के रहमान डकैत को हराया, तो वह पंजाब चले गए, जिससे भगवंत मान की मुश्किलें और बढ़ गईं। भगवंत मान के घर के आसपास बने चार बड़े सरकारी मकानों में से एक में केजरीवाल रहते हैं, दूसरे में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, तीसरे में राज्यसभा सांसद संजय सिंह और चौथे में मनीष सिसोदिया।




साइन इन