Palam Fire Tragedy Kejriwal Blames Fire Department Malfunctioning Ladders for Deaths पालम अग्निकांड: केजरीवाल बोले- दमकल की सीढ़ियां नहीं खुली, बच सकते थे 9 लोग; शोक सभा में AAP नेता सौरभ पर कुर्सी फेंकी!, Delhi Hindi News - Hindustan
More

पालम अग्निकांड: केजरीवाल बोले- दमकल की सीढ़ियां नहीं खुली, बच सकते थे 9 लोग; शोक सभा में AAP नेता सौरभ पर कुर्सी फेंकी!

केजरीवाल ने कहा कि 'मुझे पता चला कि जब दमकल विभाग की गाड़ियां यहां पहुंचीं तो उनकी सीढ़ियां काम नहीं कर रही थीं। अगर फायर ब्रिगेड ने समय पर कार्रवाई की होती, तो शायद जान बचाई जा सकती थीं। मैं यहां पीड़ित परिवार से मिलने आया था। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गुंडागर्दी की।

Thu, 19 March 2026 07:18 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पालम अग्निकांड: केजरीवाल बोले- दमकल की सीढ़ियां नहीं खुली, बच सकते थे 9 लोग; शोक सभा में AAP नेता सौरभ पर कुर्सी फेंकी!

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम में भीषण आग में नौ लोगों की जान चली गई। वहीं दो लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाई। गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीड़ित परिवार से मिलने घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

केजरीवाल ने कहा कि ‘मुझे पता चला कि जब दमकल विभाग की गाड़ियां यहां पहुंचीं तो उनकी सीढ़ियां काम नहीं कर रही थीं। अगर फायर ब्रिगेड ने समय पर कार्रवाई की होती, तो शायद जान बचाई जा सकती थीं। मैं यहां पीड़ित परिवार से मिलने आया था। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गुंडागर्दी की। एक परिवार ने अपने 9 सदस्य खो दिए हैं। उनके साथ सहानुभूति जताने के बजाय, इन्होंने गुंडागर्दी शुरू कर दी है। बीजेपी को इतना गिरते देख मुझे दुख हो रहा है। वे लोगों को शोक संतप्त परिवार से मिलने नहीं दे रहे हैं। उन्हें धमकाया जा रहा है। यह बहुत ही दुखद है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पालम हादसाः मदद मांगते-मांगते मौत के मुंह में समा गया परिवार

'लोग घंटों मदद के लिए पुकारते रहे'

वहीं केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि ‘पालम में पीड़ित परिवार से मिलने गया था, कश्यप जी के दुख में शामिल होने के लिए गया था लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वहां हमें मिलने से रोका, बदसलूकी की, कुर्सियां फेंकीं, ये कैसे लोग हैं? इन लोगों में मानवता खत्म हो चुकी है। सरकार की नाकामी और लापरवाही ने 9 लोगों की जान ले ली। फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक लिफ्ट तक नहीं खुली, लोग घंटों मदद के लिए पुकारते रहे और तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया और ऊपर से शोक संतप्त परिवार के घर पर ये लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं? ये अमानवीयता की पराकाष्ठा है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाहते थे पानी और निकल आई आग; पालम में 9 की मौत के पीछे क्या सामने आ रही वजह

सौरभ भारद्वाज पर कुर्सी फेंकी गई?

दिल्ली आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि शोक सभा में उनपर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कुर्सी फेंकी। उन्होंने एक्स लिखा ‘ये कुर्सी बीजेपी के विधायक कुलदीप सोलंकी के गुंडों ने मुझे फेंक के मारी , मुझे नहीं लगी, हमारे पूर्व विधायक विनय मिश्रा के सिर में लगी , वो घायल हुए। सोचिए एक परिवार के 9 लोग इस बीजेपी सरकार की लापरवाही से मर गए और शोकसभा में अरविंद केजरीवाल जी आ रहे थे। ये भाजपा की मानसिकता है।’

एक ही परिवार के 9 लोगों की गई जान

पुलिस के अनुसार, इस अग्निकांड में राजेंद्र की पत्नी लाडो (70), उनके बेटे प्रवेश (33) और कमल (39), कमल की पत्नी आशु (35) और उनकी तीन बेटियां (15, छह और तीन वर्ष), लाडो की बेटी हिमांशी (22) और बहू दीपिका (28) की जान चली गई। इमारत की निचली और पहली मंजिल पर कपड़े और कॉस्मेटिक का शोरूम था। वहीं परिवार बिल्डिंग के सबसे ऊपर रहता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।