Modi Wont Complete 2026 as prime minister Arvind Kejriwal Massive Prediction 'मोदी बतौर PM 2026 पूरा नहीं कर पाएंगे'… केजरीवाल की बड़ी ‘भविष्यवाणी’, कहा - पाताल लोक पहुंची लोकप्रियता, Delhi Hindi News - Hindustan
More

'मोदी बतौर PM 2026 पूरा नहीं कर पाएंगे'… केजरीवाल की बड़ी ‘भविष्यवाणी’, कहा - पाताल लोक पहुंची लोकप्रियता

केजरीवाल ने कहा है कि मेरा दिल कहता है और थोड़ी बहुत पॉलिटकल समझ कहती है कि शायद मोदी जी प्रधानमंत्री के तौर पर 2026 पूरा नहीं करेंगे। मोजी जी और अमित शाह जी जाने वाले हैं और उनका साम्राज्य खत्म होने वाला है।

Mon, 23 March 2026 11:13 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
'मोदी बतौर PM 2026 पूरा नहीं कर पाएंगे'… केजरीवाल की बड़ी ‘भविष्यवाणी’, कहा - पाताल लोक पहुंची लोकप्रियता

विपक्षी नेताओं ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का राजनीतिक दबदबा कम हो रहा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तो यहां तक कह दिया कि नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री साल 2026 पूरा नहीं कर सकेंगे। नई दिल्ली में शिवसेना नेता संजय राउत की किताब के लॉन्च के मौके पर केजरीवाल ने यह दावा किया।

केजरीवाल ने कहा कि ‘मेरा दिल कहता है और थोड़ी बहुत पॉलिटिकल समझ कहती है कि शायद मोदी जी प्रधानमंत्री के तौर पर 2026 पूरा नहीं करेंगे। मोजी जी और अमित शाह जी जाने वाले हैं और उनका साम्राज्य खत्म होने वाला है। जनता के बीच वे इतने अलोकप्रिय हो चुके हैं कि इन्होंने हजारों लाखों ट्रोल बिठा रखें है और इसके बावजूद सोशल मीडिया का नैरेटिव कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मोदी सरकार की तानाशाही का पर्दाफाश होना चाहिए', वांगचुक की रिहाई पर केजरीवाल

उन्होंने आगे कहा कि ‘मोदी जी एक पोस्ट डालते हैं आप उसके नीचे कमेंट्स पढ़ लो। एक समय ऐसा होता था जब इनकी पूरी मशीनरी मिलकर एक भी नेगेटिव कमेंट आता था तो उसको डिलीट या म्यूट कर देते थे। लेकिन अब तो मोदी जी एक ट्वीट करते हैं तो नीचे (कमेंट बॉक्स) में सिर्फ गालियां मिलती हैं और इसके अलावा कुछ नहीं होता।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जज बदलने की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे केजरीवाल, हाई कोर्ट से मिला था झटका

'पूरा माहौल और इको-सिस्टम ही बदल चुका है'

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन केजरीवाल ने कहा ‘एक समय था जब मोदी जी के खिलाफ कोई मीम बना देता था तो उसको जेल हो जाती थी। लेकिन अब इतने मीम बन रहे हैं किस-किस को जेल में डालेंगे। सोशल मीडिया का पूरा माहौल और इको-सिस्टम ही बदल चुका है और वही आपको बताता है कि मोदी जी की पॉपुलैरिटी आज पाताल लोक पहुंच चुकी है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या उन्हें हक नहीं...;केजरीवाल के पंजाब सरकार चलाने के आरापों पर संजय सिंह

केजरीवाल ने बताया बीजेपी क्यों जीत रही चुनाव

बीजेपी के चुनाव जीतने पर केजरीवाल ने कहा कि 'चुनाव बेईमानी से जीत रहे हैं और उसका सबसे बड़ा जीता जागता उदाहरण मैं हूं। मैं नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव लड़ा। मेरे जेल जाने से पहले मेरी विधानसभा में जब मैं पिछली बार लड़ा था तो 1 लाख 48 हजार वोट थे और जब मैं जेल से लौटकर आया तो 1 लाख 6 हजार वोट बचे थे। 42 हजार वोट इन्होंने पीछे से कटवा दिए। यानी कि मेरी विधानसभा के लगभग 30 फीसदी वोट कटवा दिए और 3 हजार वोट से जीत गए। पिछली बार मैं 30 हजार वोट से जीता था। ये इसी तरह से जीत रहे हैं, वोट जोड़ते हैं डिलीट करवाते हैं और फर्जी वोट डलवाते हैं। लेकिन जब देश को इन दोनों (पीएम मोदी और अमित शाह) से मुक्ति मिलेगी तो एक संतुष्टि यह होगी कि इस लड़ाई में हमने भी योगदान दिया और हम भी जेल गए थे।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।