‘बहुत जल्द’... एलपीजी की कमी पर क्या बोलीं सीएम रेखा? सिलिंडर जमाखोरों को दी चेतावनी
एलपीजी की कमी की खबरों पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि जमाखोरी के खिलाफ सरकार का कड़ा रुख है। उन्होंने कहा है कि जब भी देश पर कोई संकट आता है, हम सभी को एकजुट होना चाहिए।

इजरायल, अमेरिका और ईरान जंग के चलते भारत में एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई बाधित होने से दिल्ली के लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। रेस्टोरेंट और होटल कारोबार पर भी इसका असर दिखने लगा है। कमर्शियल सिलिंडर आपूर्ति तो प्रभावित है ही साथ ही आम जनता को भी पहले की तरह घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। सिलिंडर की कमी के चलते कई रेस्टोरेंट ने अपने मेन्यू में कटौती की है, खाने की चीजों की कीमतें बढ़ा दी हैं। कई रेस्टरों अब इस संकट से निपटने के लिए कोयले या इंडक्शन का सहारा ले रहे हैं।
इस बीच एलपीजी की कमी की खबरों पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि जमाखोरी के खिलाफ सरकार का कड़ा रुख है। उन्होंने कहा है कि जब भी देश पर कोई संकट आता है, हम सभी को एकजुट होना चाहिए। मैं उन लोगों को भी चेतावनी देना चाहती हूं जो जनता के बीच डर पैदा कर रहे हैं और उन्हें जमाखोरी के लिए उकसा रहे हैं। यह देश के खिलाफ काम करना है। कठिन समय में, आइए हम सब एक साथ आएं, थोड़ा संयम बरतें, वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें, और बहुत जल्द यह पूरी स्थिति सामान्य हो जाएगी।'
जमाखोरी पर सीएम रेखा गुप्ता की दोटूक
सीएम ने कहा कि ‘केंद्र सरकार पूरी तरह से अपना काम कर रही है। राज्य सरकारें भी डिस्ट्रीब्यूशन में अपनी ओर से पूरी व्यवस्था देख रही हैं। ऐसे में सबको मिलकर इस घड़ी से निकलने का इंतजार करना है। जो लोग इसे मौका बनाकर भ्रष्टाचार करके लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें मैं चेताना चाहती हूं कि इस तरह की कोई भी हरकत जैसे ही निगाह में आएगी कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।’
आप ने निकाली गैस सिलिंडर शोभायात्रा
दिल्ली में एलपीजी गैस संकट को लेकर आम आमदी पार्टी सरकार पर हमलावार है। रविवार को आप ने पूर्वी दिल्ली में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चांद सिनेमा के पास बैंड-बाजे के साथ गैस सिलिंडर शोभायात्रा निकाली। पार्टी ने दिल्ली में 250 जगहों पर ये यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग शामिल हुए। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 'गैस सिलेंडर के दुर्लभ दर्शनों के लिए लोगों में काफी उत्साह है ।मोदी जी की फेल विदेश नीति ने आज देश के ये हालात कर दिए हैं।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन