A young man writhed in a pit, but a subcontractor noticed and went home? A major revelation in the DJB case. गड्ढे में कमल तड़पता रहा, सब-कॉन्ट्रेक्टर ने देखा और घर चला गया? DJB केस में पहली गिरफ्तारी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गड्ढे में कमल तड़पता रहा, सब-कॉन्ट्रेक्टर ने देखा और घर चला गया? DJB केस में पहली गिरफ्तारी

सब कॉन्ट्रेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। रास्ते से गुजर रहे एक परिवार का दावा है कि राजेश ने मौके पर पहुंचकर कमल को गड्ढे में पड़ा देखा था, लेकिन उसने पुलिस को जानकारी देने के बजाय घर चला गया।

Sat, 7 Feb 2026 12:31 PMRatan Gupta हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share
गड्ढे में कमल तड़पता रहा, सब-कॉन्ट्रेक्टर ने देखा और घर चला गया? DJB केस में पहली गिरफ्तारी

दिल्ली जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर युवक की मौत वाले मामले में सब कॉन्ट्रेक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है। DJB केस में अब तक की जांच में ये पहली गिरफ्तारी हुई है। रास्ते से गुजर रहे एक परिवार का दावा है कि राजेश ने मौके पर पहुंचकर कमल को गड्ढे में पड़ा देखा था, लेकिन उसने पुलिस को जानकारी देने के बजाय घर चला गया।

सब कॉन्ट्रेक्टर ने देखकर किया अनदेखा

पुलिस के मुताबिक, जब यह हादसा हुआ तो एक परिवार वहां से गुजर रहा था। उसने कमल को गड्ढे में गिरते देखा। परिवार ने यह जानकारी तुरंत वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और गड्ढे के बगल में टेंट में रह रहे एक शख्स को दी। टेंट में रहने वाले वाला भी राजेश का कर्मचारी था। कर्माचारी ने तुरंत इसकी जानकारी सब कांट्रेक्टर राजेश को दी।

राजेश रात में मौके पर पहुंचा, उसने गड्ढे में बाइक भी देखी और कमल को पड़े हुए देखा। लेकिन बजाय पुलिस को जानकारी देने के वो देखकर घर चला गया। अब राजेश से पूछताछ हो रही है। पुलिस अब राजेश समेत कई लोगों को गिरफ्तार करने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरोग्य मंदिर में जानकर मंदिर लिखा गया…, क्या बोलीं CM रेखा गुप्ता?
ये भी पढ़ें:दिल्ली के कूड़े के पहाड़ कब तक खत्म हो जाएंगे? सीएम रेखा ने दिया बड़ा बयान

3 अधिकारियों का हो चुका है निलंबन

इस मामले में अब तक की जांच में ये पहली गिरफ्तारी है, लेकिन इससे पहले तीन अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। इसकी जानकारी दिल्ली के कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह ने शुक्रवार को दी थी। उन्होंने बताया- जनकपुरी हादसे को गंभीरता से लेते हुए जल बोर्ड के तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है। इनमें कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता शामिल है।

पुलिस ने बताया, वहां कोई सुरक्षा नहीं थी

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कहा है कि शुक्रवार तड़के जनकपुरी में सड़क पर खोदे गए जिस गड्ढे में गिरकर 25 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई, वहां कोई अवरोधक, चेतावनी के संकेत या सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं थे। व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल के साथ इसी 15 फुट गहरे गड्ढे में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।