Foot patrolling mandatory from 5 PM to 8 PM Delhi Police new plan following LG directive अपराधी, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण वाले सावधान! आ गया दिल्ली पुलिस का नया सर्कुलर, Delhi Hindi News - Hindustan
More

अपराधी, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण वाले सावधान! आ गया दिल्ली पुलिस का नया सर्कुलर

दिल्ली को पहले से ज्यादा सुरक्षित, अतिक्रमणमुक्त, क्राइम मुक्त और ट्रैफिक जाम से मुक्त कराने के लिए एलजी के निर्देश पर पुलिस कमिश्नर ने एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें पुलिस को पैदल गश्त लगाने और कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Sat, 13 June 2026 06:28 PMMohit पीटीआई, नई दिल्ली
share
अपराधी, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण वाले सावधान! आ गया दिल्ली पुलिस का नया सर्कुलर

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर दिल्ली में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक की आवाजाही को बेहतर करने की दिशा में दिल्ली पुलिस ने एक सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर के तहत दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान वीकेंड (शनिवार और रविवार) के अलावा हफ्ते में अन्य दो दिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक मिलकर पैदल गश्त लगाएंगे।

पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की ओर से ये सर्कुलर सभी जिलों के सीनियर पुलिस अधिकारियों और ट्रैफिक यूनिट को जारी किया गया है जिसका मकसद पब्लिक सेफ्टी, मैदान पर पुलिस की ज्यादा मौजूदगी और राजधानी में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चत करना है। दरअसल हाल में उपराज्यपाल की पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद ही यह सर्कुलर जारी हुआ है। बैठक में क्राइम और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए ऐसी पुलिस व्यवस्था पर जोर देने के लिए कहा था जो कि सक्रिय, मैदान पर ज्यादा दिखे और जनता से सीधे जुड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 दशक का डिप्लोमैटिक सफर… दिल्ली के नए LG तरणजीत सिंह संधू कौन हैं?

सीनियर पुलिस अधिकारियों को भी शामिल होना होगा

सर्कुलर में कहा गया है कि जिला और ट्रैफिक विभागों के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, एडिशनल डीसीपी, एसीपी को भी मैदान पर उतरना होगा। सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि इसे नियमित फील्ड ड्यूटी माना जाए न कि कोई सामान्य प्रशासनिक एक्टिविटी।

जवानों की जमीन पर ज्यादा से ज्यादा मौजूदगी हो इसके लिए अधिकारियों को सर्कुलर में निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करेंगे की तीन घंटे के टाइम पीरियड ( शाम 5 बजे से रात 8 बजे) के दौरान ऑफिस का काम, मीटिंग, कॉन्फ्रेंस और इनडोर रिव्यू सेशन से बचा जाए। इन तीन घंटों का इस्तेमाल पूरी तरह से जमीन पर उतरकर जनता से बातचीत और त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई के लिए हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छोले-भटूरे खाए, बेल्ट खरीदी… झोला लेकर बाजार में उतरे दिल्ली के LG तरनजीत संधू

सर्कुलर में किन बातों पर विशेष जोर?

सर्कुलर में कहा गया है कि पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारी निवासियों, व्यापारियों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन और अन्य संबंधित लोगों से बातचीत करें। गश्त के दौरान अतिक्रमण की पहचान कर उन्हें हटाएं और साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए अवैध पार्किंग पर भी सख्ती दिखाएं। इसके साथ ही जवानों को संवेदनशील जगहों पर भी गश्त लगाने के लिए कहा गया है।

पैदल गश्त का रिकॉर्ड रखने के भी निर्देश

सर्कुलर में सभी जिलों और ट्रैफिक यूनिट को पूरे सप्ताह का गश्ती प्लान पहले से तैयार करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही हर पैदल गश्त का रिकॉर्ड और इस दौरान कितने रूट को कवर किया गया, कितने लोगों से बातचीत की गई, कितने अतिक्रमण हटाए, कितने ट्रैफिक संबंधी मामले सुलझाए और अलग-अलग कानून के तहत कितना एक्शन हुआ इसके जानकारी इकट्ठा करके रखने को कहा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली का LG बनने पर तरनजीत सिंह संधू को ट्रंप से मिली बधाई! जमकर तारीफ

लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा

यही नहीं इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए जिलों और ट्रैफिक यूनिट हर सोमवार को पूरे सप्ताह की रिपोर्ट सीनियर अधिकारियों के पास जमा करवाएंगे। इसके साथ ही गश्त के दौरान जरूरी होने पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के निर्देश भी दिए गए हैं। सर्कुलर में चेतावनी दी गई है कि निर्देशों के पालन में लापरवाही, अधिकारियों की भागीदारी में कमी या रिपोर्ट जमा करने में लेट लतीफी को पूरी गंभीरता से लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।