Following Chhattisgarh and Rajasthan Delhi Makes RSS Biopic Shatak Tax Free RSS पर बनी फिल्म ‘शतक’ दिल्ली में टैक्स फ्री, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, Delhi Hindi News - Hindustan
More

RSS पर बनी फिल्म ‘शतक’ दिल्ली में टैक्स फ्री, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

फिल्म आरएसएस के दो सबसे प्रभावशाली स्तंभों और संस्थापकों हेडगेवार और गोलवलकर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक संगठन अपना दायरा बढ़ाता है और राष्ट्र हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

Mon, 2 March 2026 10:04 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
RSS पर बनी फिल्म ‘शतक’ दिल्ली में टैक्स फ्री, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष के इतिहास पर आधारित हिंदी फिल्म 'शतक' दिल्ली में भी टैक्स फ्री हो चुकी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। सरकार के इस फैसले के बाद दर्शकों को अब इस फिल्म के टिकट पर कम पैसे खर्च करने होंगे।

फिल्म 'शतक' की स्क्रीनिंग के मौके पर रेखा गुप्ता ने कहा, 'यह फिल्म संघ के 100 वर्ष पूरे होने की यात्रा को दर्शाती है। जिस तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने राष्ट्र सेवा में अपना कण-कण समर्पित किया और भारत के पुनर्निर्माण में अपनी भूमिका निभाई। हमें यह फिल्म देखकर बहुत अच्छा लगा और मुझे लगता है कि हर किसी को यह फिल्म देखनी चाहिए। दिल्ली सरकार की ओर से हम 'शतक' फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय ले रहे हैं, और हम चाहेंगे कि दिल्ली के लोग अधिक से अधिक संख्या में इस फिल्म को देखें।'

छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास पर आधारित फिल्म ‘शतक’ को साय सरकार ने छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया है। बीजेपी का कहना है कि ये फिल्म युवाओं को राष्ट्रप्रेम, सेवा और समर्पण की प्रेरणा देती है। वहीं राजस्थान सरकार ने भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुबह में भोजन, CM रेखा गुप्ता ने शुभारंभ किया
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मुफ्त बस सफर के लिए पिंक कार्ड बनेगा; ब्लू और ऑरेंज किनके लिए
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार ने होली से पहले महिलाओं को दिए 4 बड़े तोहफे, जानिए क्या-क्या मिलेगा

डगेवार और गोलवलकर के जीवन पर आधारित

आपको बता दें कि फिल्म आरएसएस के दो सबसे प्रभावशाली स्तंभों और संस्थापकों हेडगेवार और गोलवलकर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक संगठन अपना दायरा बढ़ाता है और राष्ट्र हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। फिल्म में स्वतंत्रता संग्राम में आरएसएस के योगदान को भी दिखाया गया है। यही नहीं संगठन पर लगे प्रतिबंध और आपातकाल के दौरा ये फिल्म 20 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। आपको बता दें कि हिंदू राष्ट्रवादी संगठन है, जिसकी स्थापना 1925 में डॉ केशवराव बलराम हेडगेवार ने नागपुर में की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।