DMRC Advisory Major Changes at Madhuban Metro Station from May 1 to 15 may Plan Your Travel Accordingly 1 से 15 मई तक मधुबन स्टेशन पर ये बदलाव, घर से निकलने से पहले जानें DMRC एडवाइजरी, Delhi Hindi News - Hindustan
More

1 से 15 मई तक मधुबन स्टेशन पर ये बदलाव, घर से निकलने से पहले जानें DMRC एडवाइजरी

लाइन-1 (रेड लाइन) और लाइन-8 (मेजेंटा लाइन) के बीच कनेक्टिविटी के लिए चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम चलते यह फैसला लिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए एंट्री और एग्जिट के लिए गेट नंबर 1,3, 4 और लिफ्ट नंबर -4 का इस्तेमाल करें।

Thu, 30 April 2026 03:09 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
1 से 15 मई तक मधुबन स्टेशन पर ये बदलाव, घर से निकलने से पहले जानें DMRC एडवाइजरी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने रेड लाइन पर स्थित मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया है कि दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर स्थित मधुबन चौक स्टेशन पर गेट नंबर-2 और लिफ्ट नंबर-3 (आर क्यूब मॉल की ओर) 1 मई से लेकर 15 मई 2026 तक बंद रहेंगे। लाइन-1 (रेड लाइन) और लाइन-8 (मेजेंटा लाइन) के बीच कनेक्टिविटी के लिए चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम चलते यह फैसला लिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए एंट्री और एग्जिट के लिए गेट नंबर 1,3, 4 और लिफ्ट नंबर -4 का इस्तेमाल करें।

अगर आप पीक ऑवर्स में यात्रा कर रहे हैं, तो कृपया अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 5-10 मिनट का अतिरिक्त समय लेकर चलें, क्योंकि वैकल्पिक गेटों पर भीड़ बढ़ सकती है। आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो के फेज-IV के तहत रेड लाइन (रिठाला-शहीद स्थल) और मैजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम-बोटेनिकल गार्डन) की कनेक्टिविटी को विस्तार दिया जा रहा है। इसके बनने से रिठाला-शहीद स्थल कॉरिडोर और जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर के बीच यात्रियों का आवागमन काफी आसान हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'बापू ने पत्थर फिंकवाए, केजरीवाल ने एक के साथ एक फ्री पिलवाई'… भड़कीं अधिवक्ता

29 अप्रैल को भी दिया था अपडेट

डीएमआरसी ने 29 अप्रैल को भी एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि सिग्नल संबंधी समस्या के कारण कालकाजी मंदिर और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशनों के बीच मैजेंटा लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है। इसके कुछ देर बाद एक अन्य ट्वीट में सर्विस बहाल कर देने की भी जानकारी दी गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ब्लू लाइन के इन स्टेशनों पर रविवार को मेट्रो के समय में बदलाव, नया शेड्यूल जारी

19 अप्रैल को इस लाइन पर सेवा प्रभावित थी

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर 19 अप्रैल को सुबह के दौरान इंद्रप्रस्थ और सुप्रीम कोर्ट स्टेशनों के बीच निर्धारित ट्रैक रखरखाव कार्य के चलते मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित थीं। इसके चलते लाइन तीन और लाइन चार पर मेट्रो ट्रेन का संचालन थोड़ी देरी प्रभावित रहा था। हालांकि डीएमआरसी ने द्वारका से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली की ओर जाने वाली पहली ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो के इलेक्ट्रिक सिग्नल हुए फेल! आधा घंटे से रुकी ट्रेन- देखें PHOTOS

80 फीसदी काम पूरा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 12 अप्रैल को बताया था कि दिल्ली मेट्रो के फेज-IV का काम लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है और कई अहम कॉरिडोर दिसंबर 2026 तक चालू होने की उम्मीद है। सीएम ने डीएमआरसी के अधिकारियों संग बैठक के बाद यह जानकारी दी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।