cockroach janata party how many people to come delhi what is plan कॉकरोच जनता पार्टी का ‘दिल्ली प्लान’ क्या, कितने लोग आ रहे; अभिजीत दीपके ने बताया, एक सस्पेंस भी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कॉकरोच जनता पार्टी का ‘दिल्ली प्लान’ क्या, कितने लोग आ रहे; अभिजीत दीपके ने बताया, एक सस्पेंस भी

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि वह 6 जून को दिल्ली पहुंच रहे हैं। वह आते ही पुलिस के पास जाएंगे और जंतर मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे।

Thu, 4 June 2026 04:12 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कॉकरोच जनता पार्टी का ‘दिल्ली प्लान’ क्या, कितने लोग आ रहे; अभिजीत दीपके ने बताया, एक सस्पेंस भी

करोच जनता पार्टी (CJP) नाम से बनाए गए मजाकिया सोशल मीडिया हैंडल के सुपरहिट हो जाने के बाद अमेरिका में पढ़ाई कर रहे अभिजीत दीपके देश वापस आकर आंदोलन खड़ा करना चाहते हैं। 6 जून को दीपके ने दिल्ली आकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा की है। एयरपोर्ट पर ही लोगों के जुट जाने की अपील कर चुके अभिजीत ने अपने दिल्ली प्लान पर एक बड़ा सस्पेंस कायम रखा है। दीपके और उनके तीन प्रवक्ताओं ने अभी तक इस बात का साफ जवाब नहीं दिया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए अभी तक मंजूरी क्यों नहीं ली गई और यदि पुलिस ने उन्होंने 'ना' कह दिया तो अगला कदम क्या होगा?

अभिजीत का दिल्ली वाला क्या है प्लान

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि 6 जून को वह अमेरिका से भारत पहुंचेंगे। वह अपने समर्थकों और टीम के लोगों के साथ थाना जाकर प्रदर्शन की अनुमति मांगना चाहते हैं। दीपके ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, ''मैं 6 तारीख की सुबह दिल्ली आ रहा हूं। दिल्ली आते ही मैं सबसे पहले पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाऊंगा। मैं कानून को मानने वाला नागरिक हूं और इसके मुताबिक ही सब करूंगा। मैं पुलिस को सूचना दूंगा कि हम प्रदर्शन करना चाहते हैं। जब तक हम संवैधानिक तरीके से कुछ करने जा रहे हैं, किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अब प्रशासन पर है कि हमें संवैधानिक अधिकार पूरा करने देंगे या इसे मार देंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉकरोच जनता पार्टी के एक और नेता का निकला AAP लिंक, कौन हैं आशुतोष रांका

पुलिस ने अनुमति नहीं दी तो क्या होगा?

अभिजीत दीपके ने अभी तक इस बात पर काफी हद तक सस्पेंस कायम रखा है कि यदि पुलिस ने जंतर-मंतर जाने की अनुमति नहीं दी तो उनका अगला कदम क्या होगा। अनुमति नहीं मिली तो क्या होगा, यह पूछने पर दीपके बार-बार भरोसा जताते हैं कि पुलिस उन्हें अनुमति दे देगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, 'मुझे लगता है कि परमिशन मिल जाएगी और हम वहीं पर रहेंगे जब तक परमिशन नहीं मिलती है।' इस पर पूछे गए एक और सवाल पर अभिजीत ने कहा कि वह दिल्ली में ही रहेंगे पर यह साफ नहीं किया कि पुलिस के ना कह देने पर वह कहां जाएंगे, प्रदर्शन के लिए जुटने वाले लोगों के लिए भी कोई तस्वीर साफ नहीं की गई है कि यदि इजाजत नहीं मिलती है तो उन्हें क्या करना है।

प्रदर्शन में कितने लोग आएंगे?

अभिजीत को भरोसा है कि उनकी अपील पर बड़ी संख्या में युवा और छात्र प्रदर्शन के लिए जुटने वाले हैं। सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भाजपा से भी अधिक फॉलोअर्स जुटा चुके अभिजीत को भरोसा है कि जमीन पर भी उन्होंने समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा, 'हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं, बहुत से छात्रों से बात हुई है। लोग मैसेज देकर बता रहे हैं कि 20-30 की समूहों में आ रहे हैं। बहुत ज्यादा प्रतिक्रिया मिल रही है।' उन्होंने कहा कि उनकी छात्र संगठनों के जरिए भी बात रही है और बहुत से लोग निजी स्तर पर भी आएंगे। दीपके ने कहा कि उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के पंजीकृत सदस्यों से भी संपर्क किया है और उन्होंने कंफर्म किया है कि आ रहे हैं। दीपके ने कहा कि उनकी पार्टी के 11 लाख से अधिक रजिस्टर्ड सदस्य हैं और 25-30 लोगों की एक कोर टीम बन चुकी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।