दिल्ली में अवैध शराब तस्करों पर कसा शिकंजा, 14 महीनों में 1.5 लाख बोतलें जब्त; CM की सख्ती का असर
बीते साल अप्रैल में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि वे अवैध शराब पर नकेल कसे। गुप्ता ने शराब की अवैध सप्लाई के संबंध में एक हाई लेवल बैठक बुलाई थी जिसमें आबकारी विभाग वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे जिन्हें सख्त निर्देश दिए गए थे कि वे अवैध सप्लाई को खत्म करें।

दिल्ली के आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर अपनी कार्रवाई तेजी कर दी है। सरकारी डेटा के मुताबिक विभाग ने 1 जनवरी 2025 से 3 मार्च 2026 तक 1.5 लाख बोतल अवैध शराब को अपने कब्जे में लिया है। इस दौरान 816 एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। ये आंकड़े पिछले वर्षों की तुलना में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई में भारी वृद्धि का संकेत देते हैं। डेटा के मुताबिक 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2024 के बीच एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो ने कुल 859 एफआईआर दर्ज की थीं।
वहीं मार्च 2026 में अबतक 800 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं जो दिखाता है कि अवैध शराब के मामलों में पुलिस और प्रशासन कितनी तेजी से काम कर रहा है जबकि अभी साल के 9 महीने और बाकी हैं। बीते साल अप्रैल में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि वे अवैध शराब पर नकेल कसे। गुप्ता ने शराब की अवैध सप्लाई के संबंध में एक हाई लेवल बैठक बुलाई थी जिसमें आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे जिन्हें सख्त निर्देश दिए गए थे कि वे अवैध सप्लाई को खत्म करें।
सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने भी सख्ती
ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के अंत तक, एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो ने धारा 40(ए) के तहत सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने के 436 मामले दर्ज किए और 540 गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया, ‘विभाग अवैध शराब की तस्करी और बिना लाइसेंस वाली जगहों पर शराब की सप्लाई के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चला रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 1,50,353 अवैध शराब की बोतलें जब्त की जा चुकी हैं।’
4,992.69 करोड़ का राजस्व इकट्ठा
इसके अलावा, 31 जनवरी 2026 तक विभाग ने 4,992.69 करोड़ रुपये का राजस्व इकट्ठा किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि, यह साल 2025-26 के लिए तय किए गए 6,000 करोड़ रुपये के सालाना टारगेट की दिशा में सकारात्मक कदम है। वतर्मान में शहर में आबकारी विभाग ने 178 थोक लाइसेंस दिए हैं जबकि पूरे शहर में शराब की 810 दुकानों का संचालन हो रहा है।
बनाई जा रही ही मोबाइल एप्लीकेशन
शराब दी दुकानों की लोकेशन ग्राहकों तक आसानी से पहुंच सके इसके लिए विभाग 'e-Abkari App' मोबाइल एप्लीकेशन बनवा रहा है। इसके अलावा आबकारी विभाग शराब के नमूनों की नियमित जांच के लिए लैब्स को भी अपग्रेड कर रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन