Bollywood Actress Jacqueline Fernandez to Turn Approver in Sukesh Chandrashekhar 200 Crore Money Laundering Case महाठग सुकेश के राज खोलेंगी जैकलीन? सरकारी गवाह बनने के लिए कोर्ट में भरी हामी; 200 करोड़ की ठगी केस में नया मोड़, Delhi Hindi News - Hindustan
More

महाठग सुकेश के राज खोलेंगी जैकलीन? सरकारी गवाह बनने के लिए कोर्ट में भरी हामी; 200 करोड़ की ठगी केस में नया मोड़

मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश चंद्रशेखर मुख्य आरोपी है तो जैकलीन का नाम भी इस केस से जुड़ा हुआ है। कोर्ट में इस केस पर लंबे समय से सुनवाई की जा रही है। आरोप है कि सुकेश ने जेल के अंदर रहते हुए ठगी का बड़ा नेटवर्क चलाया।

Fri, 17 April 2026 05:08 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
महाठग सुकेश के राज खोलेंगी जैकलीन? सरकारी गवाह बनने के लिए कोर्ट में भरी हामी; 200 करोड़ की ठगी केस में नया मोड़

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई है। इस हाई प्रोफाइल केस में एक्ट्रेस ने खुद आगे आकर शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में हामी भरी है।

सुनवाई के दौरान जैकलीन ने यह भी कहा कि वे इस मामले में जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेगी। उनकी बात सुनने के बाद कोर्ट ने उन्हें संबंधित विभाग में औपचारिक आवेदन दाखिल करने का निर्देश दिया ताकि उनके इस अनुरोध पर आगे की कार्रवाई की जा सके। बहरहाल एक्ट्रेस के इस फैसले से केस में एक नया मोड़ आया है क्योंकि वे खुद इस केस में आरोपी हैं लेकिन जल्द सरकारी गवाह बन सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेमस ठग सुकेश चंद्रशेखर को मिली जमानत, अदालत ने कहा यह मौलिक अधिकारों का उल्लंघन

सुकेश चंद्रशेखर मुख्य आरोपी

इस मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश चंद्रशेखर मुख्य आरोपी है। कोर्ट में इस केस पर लंबे समय से सुनवाई की जा रही है। आरोप है कि सुकेश ने जेल के अंदर रहते हुए ठगी का बड़ा नेटवर्क चलाया।इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से भी संपर्क साधा और उन्हें कई महंगे तोहफे दिए। यही वजह है कि जैकलीन का नाम भी इस केस में है। हालांकि जैकलीन का कहना है कि उन्हें सुकेश की असलियत के बारे में जानकारी नहीं थी। जैकलीन का कहना है कि सुकेश ने बताया था कि वह एक बिजनेसमैन है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली HC से झटका, प्राथमिकी रद्द करने की याचिका खारिज

सरकारी गवाह बनने पर आगे क्या?

ऐसा कहा जा रहा है कि जैकलीन के सरकारी गवाह बनने की अर्जी को अगर जांची एजेंसी (ईडी) स्वीकार कर लेती है तो उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। मसलन सजा में छूट या कानूनी कार्रवाई से राहत मिल सकती है। कानूनी जानकारों के मुताबिक, ये तभी संभव होगा जब वे जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोगा करे और सुकेश के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत दे। जैकलीन के सरकारी गवाह बनने का फायदा यह भी है कि वह अबतक इस मामले में बतौर आरोपी ही कोर्ट में पेश हो रही हैं मगर अर्जी स्वीकार होने के बाद वे आरोपी से सरकारी गवाह बन जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

200 करोड़ रुपये की ठगी का यह मामला है क्या?

सुकेश चंद्रशेखर पर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह की पत्नियों से कथित तौर पर 200 करोड़ रुपए की ठगी करने का केस दर्ज किया है। शिविंदर और मालविंदर पर रैनबैक्सी से संबंधित 2,397 करोड़ रुपये के फंड को डायवर्ट करने के आरोप में अक्टूबर 2019 से जेल में हैं। आरोप है कि सुकेश ने अपने आपको वरिष्ठ अधिकारी बताकर शिविंदर और मालविंदर को जमानत दिलाने के नाम पर इस ठगी को अंजाम दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।