delhi weather update record cold february winter fog western disturbance आज का मौसम: दिल्ली में ठंड प्रचंड, टूटा चार साल का रिकॉर्ड; कोहरे का येलो अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

आज का मौसम: दिल्ली में ठंड प्रचंड, टूटा चार साल का रिकॉर्ड; कोहरे का येलो अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते सोमवार पिछले 4 साल में फरवरी का सबसे ठंडा दिन रहा। बर्फीली हवाओं और कोहरे के कारण विमान व ट्रेनें प्रभावित हैं, हालांकि सप्ताह के अंत तक राहत की उम्मीद है।

Tue, 3 Feb 2026 05:43 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आज का मौसम: दिल्ली में ठंड प्रचंड, टूटा चार साल का रिकॉर्ड; कोहरे का येलो अलर्ट

राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। सोमवार को ठंड ने दिल्लीवालों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। कल दिनभर छाए बादल छाये रहे और बर्फीली हवाएं चली। ऐसे में सोमवार का दिन पिछले चार सालों में फरवरी का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। एक दिन पहले की तुलना में दिन के अधिकतम तापमान में सात डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दिल्ली में कोहरा और बर्फीली हवाओं के आसार हैं।

चार साल का टूटा रिकॉर्ड

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2022 के बाद फरवरी महीने के लिए यह सबसे ठंडा दिन रहा है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में रविवार की मध्य रात्रि से ही घना कोहरा छाने लगा। सोमवार की सुबह भी दिल्ली के पालम इलाके में घने कोहरे चलते दृश्यता का स्तर 100 मीटर तक गिर गया।

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरगंज में दिन का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम है। लेकिन, रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 7.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इससे पहले वर्ष 2022 की तीन फरवरी को इससे ज्यादा ठंड दिन के समय रही थी। उस दिन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 14.2 दो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

क्यों बदला मौसम का मिजाज?

इस अचानक आए बदलाव के पीछे एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है। इसकी वजह से क्षेत्र में बेमौसम बारिश, घना कोहरा और चुभने वाली हवाओं का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, रात भर हुई हल्की बारिश और हवा की गति धीमी होने के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई, जिससे घना कोहरा बना।

दिल्ली मौसम

फ्लाइट्स और ट्रेनों पर असर

कोहरे का सीधा असर यातायात पर पड़ा है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कई रेलवे स्टेशनों पर उड़ानों और ट्रेनों में देरी की खबरें हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने कम विजिबिलिटी के कारण यात्रियों को फ्लाइट में देरी की चेतावनी भी जारी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में जल्द शुरू होगा नया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, इतने लोगों को होगा फायदा
ये भी पढ़ें:जेएनयू छात्र संघ के सभी मेन पदाधिकारी 2 सेमेस्टर के लिए सस्पेंड, एंट्री पर रोक

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने पहले रेड अलर्ट जारी किया था, जिसे बाद में येलो अलर्ट में बदल दिया गया। 8 फरवरी तक मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है। राहत की खबर यह है कि दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और सप्ताह के अंत तक यह 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, हालांकि रातें अभी ठंडी ही रहेंगी। आज भी कोहरे का येलो अलर्ट जारी है। हालांकि आज के बाद कोई नई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।