दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ कड़ाके की ठंड, लगातार तीसरे दिन शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में लगातार तीसरे दिन शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में सर्दी के पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

दिल्ली बुधवार को लगातार तीसरे दिन शीतलहर की चपेट में रही। गलन भरी हवाओं के चलते लोगों को ठिठुरने पर मजबूर होना पड़ा। इस बार शीतलहर का दौर रिकॉर्ड तोड़ सकता है। आज सुबह से ही गलन वाली ठंड पड़ रही है। तापमान भी 5 डिग्री से कम बना हुआ है।
आज भी शीतलहर का येलो अलर्ट
मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि बीते पंद्रह वर्षों में यह पांचवां मौका है जब लगातार तीन दिन या उससे ज्यादा शीतलहर की स्थिति बनी है। तीन दिन और ऐसे ही हालात बने रहे तो राजधानी में शीतलहर का दौर रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
दिन में धूप दे रही थोड़ी राहत
तेज धूप के चलते दिल्ली में इस समय दिन के समय तो मौसम काफी राहत भरा महसूस हो रहा है। लेकिन, बर्फीली हवाओं के चलते शाम, रात और सुबह के समय लोगों उंगलियां सुन्न करने वाली ठंड पड़ रही है। खासतौर पर रात और सुबह के समय लोगों के लिए सामान्य कामकाज भारी पड़ रहा है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन शीतलहर की स्थिति बनी रही।
दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि, आठ बजे के लगभग कुछ जगहों पर कोहरा घना होने लगा। लेकिन, कुछ ही समय बाद कोहरा छंट गया और दस बजे के बाद ज्यादातर जगहों पर खिली हुई धूप निकल आई। धूप खिलने से दिन में लोगों को कुछ समय के लिए सर्दी से राहत मिली। हालांकि, अभी सर्दी से राहत मिलने के आसान नहीं हैं।




साइन इन