दिल्ली में बदला मौसम, सुबह-सुबह झमाझम बारिश, तेज हवा से गिरा पारा; झुलसाने वाली गर्मी से राहत
राजधानी दिल्ली में बुधवार अल सुबह करीब पांच बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई। साथ ही तेज हवा चलने से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से काफी राहत मिली। मंगलवार को बादल और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के चलते पारा 40 डिग्री से नीचे रहा। राजधानी में सोमवार की रात पिछले 9 साल में सबसे ज्यादा गर्म रही।

राजधानी दिल्ली में बुधवार अल सुबह करीब पांच बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई। मंगलवार को भी लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से काफी राहत मिली। बादल और हल्की बूंदाबांदी के चलते छह दिनों बाद दिल्ली का पारा 40 डिग्री से नीचे रहा। राजधानी में सोमवार की रात बेहद गर्म रही। गर्मी ने दिल्ली में नौ साल का रिकार्ड तोड़ दिया।
राजधानी को झुलसाने वाली गर्मी से मंगलवार को खासी राहत मिली। बादल और हल्की बूंदाबांदी के चलते छह दिनों बाद दिल्ली का पारा 40 डिग्री से नीचे आया है। सफदरजंग में एक दिन पहले की तुलना में अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में सोमवार को दिन के समय भीषण गर्मी से लोग परेशान दिखे।
देर शाम आए आंधी-तूफान से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। रात के समय भी हल्के बादलों की आवाजाही बनी रही। दिल्ली में मंगलवार की सुबह भी हल्के बादल छाए रहे। दोपहर के बाद पालम और लोधी रोड जैसे कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।
बादलों ने बढ़ाई गर्मी-उमस
विशेषज्ञों के मुताबिक, सोमवार की रात हल्के बादलों के छाए रहने के चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिनभर बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी।
नौ साल में सबसे गर्म रही 27 अप्रैल की रात
राजधानी में सोमवार की रात बेहद गर्म रही। गर्मी ने दिल्ली में नौ साल का रिकार्ड तोड़ दिया। मानक वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। वर्ष 2017 के बाद दिल्ली में अप्रैल की किसी रात के लिए यह सबसे ज्यादा तापमान है।
दिल्लीवाले बीते एक सप्ताह से दिन के समय झुलसाने वाली गर्मी का सामना कर रहे हैं। तपिश के चलते लोगों को रात में भी परेशानी हो रही थी। रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा होने के चलते लोगों के लिए चैन की नींद लेना मुश्किल हो गया है। सोमवार की रात गर्मी की वजह से लोगों पर भारी कटी। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह वर्ष 2017 के बाद से सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान है।
2018 में बने थे ऐसे हालात
वर्ष 2017 में 21 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वर्ष 2018 की 28 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। यानी सोमवार के न्यूनतम तापमान ने वर्ष 2018 के रिकार्ड की बराबरी की है।
एनडीएमसी गर्मी से बचाव में मॉडल बनेः एलजी
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मंगलवार को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के लू प्रबंधन योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसे सर्वोत्तम उपाय लागू किए जाने चाहिए जो देश के अन्य शहरों के लिए भी मॉडल बन सकें। उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली केवल देश की राजधानी ही नहीं, बल्कि विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस दौरान उपराज्याल ने एनडीएमसी के पालिका केन्द्र स्थित एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र का दौरा भी किया।




साइन इन