Delhi Weather Rain, Clouds, and Winds bring a chill AQI drops below 100 IMD forecast for coming days दिल्ली मौसमः बारिश, बादल और हवाओं ने घोली ठंड, AQI भी 100 से नीचे; आने वाले दिनों का क्या हाल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली मौसमः बारिश, बादल और हवाओं ने घोली ठंड, AQI भी 100 से नीचे; आने वाले दिनों का क्या हाल

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अगले 5-6 दिनों में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। बारिश, बादल और हवाओं ने बुधवार को ठंड का अहसास कराया।

Thu, 9 April 2026 06:38 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली मौसमः बारिश, बादल और हवाओं ने घोली ठंड, AQI भी 100 से नीचे; आने वाले दिनों का क्या हाल

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इससे पहले बारिश, बादल और हवाओं के चलते बुधवार का दिन राजधानी में अप्रैल का दस सालों में सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले वर्ष 2016 में अप्रैल के किसी दिन अधिकतम तापमान में इससे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई थी।

मौसम विभाग के अनुसार, आज से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, शुक्रवार और शनिवार को 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अगले 5-6 दिनों में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ ही बादल साफ हो गए और धूप निकल आई। हालांकि, दोपहर को फिर से बादल छाने लगे। दिल्ली में मंगलवार को कई जगहों पर हल्की बारिश हुई थी। रात के समय भी तेज हवा के साथ बारिश का आलम बना रहा। इसके चलते तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोस्तों से संबंध बनाने से इनकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या, लाश बेड में छिपाया

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस कम है। अप्रैल महीने के लिए यह बीते दस सालों में सबसे कम अधिकतम तापमान है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि इससे पहले वर्ष 2016 की 23 अप्रैल को 27.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। राजधानी में बुधवार का दिन इस साल का दूसरा सबसे साफ-सुथरी हवा वाला दिन रहा। तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते दिल्ली की हवा में घुले प्रदूषक कण काफी हद तक साफ हो गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अर्थव्यवस्था को रफ्तार और युवाओं को रोजगार, दिल्ली सरकार का मास्टर प्लान

100 से नीचे पहुंचा AQI

दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार को 93 अंक पर रहा। इस साल में यह दूसरा मौका है, जब सूचकांक 100 से नीचे आया हो। दिल्ली के लोगों को इस बार जनवरी और फरवरी में सामान्य से ज्यादा प्रदूषण का सामना करना पड़ा था। मार्च में स्थिति मिली जुली रही। अप्रैल में हवा की गुणवत्ता काफी हद तक साफ हो गई। दिल्ली समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में सोमवार और मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर रहा है। इसके चलते दिल्ली की वायु गुणवत्ता में खासा सुधार हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCR में खतरे की घंटी! 10 में 8 लोग मोटापे के शिकार, अन्य बीमारियों का क्या हाल?

चार दिनों का AQI

8 अप्रैल 93

7 अप्रैल 114

6 अप्रैल 136

5 अप्रैल 134

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।