delhi weather heatwave temperature crosses 46 degree दिल्ली बनी तंदूर! आसमान उगल रहा आग, पारा 46 पार; कई इलाकों में सीजन का सबसे गर्म दिन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली बनी तंदूर! आसमान उगल रहा आग, पारा 46 पार; कई इलाकों में सीजन का सबसे गर्म दिन

Delhi weather: राजधानी दिल्ली में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। पारा 46 पार पहुंच चुका है। हालात ऐसे हैं मानों दिल्ली तंदूर बन गई हो। ताजा आंकड़ों में राजधानी के अंदर कई इलाकों में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है।

Tue, 19 May 2026 06:03 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
दिल्ली बनी तंदूर! आसमान उगल रहा आग, पारा 46 पार; कई इलाकों में सीजन का सबसे गर्म दिन

Delhi weather: राजधानी दिल्ली में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। पारा 46 पार पहुंच चुका है। हालात ऐसे हैं मानों दिल्ली तंदूर बन गई हो। ताजा आंकड़ों में राजधानी के अंदर कई इलाकों में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। ये हाल मई में हैं, अभी जून आते-आते हालात और भी खराब होने वाले हैं। भीषण लू और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। IMD द्वारा जारी वेदर रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली के रिज इलाके में सबसे ज्यादा 46.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटे में यहां 1.9 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी हुई है, जो पूरे दिल्ली में बढ़े हुए औसत तापमान में सबसे ज्यादा है।

सामान्य से 4-6 डिग्री ज्यादा रहा तापमान

दिल्ली के अन्य इलाकों की बात करें तो सफदरजंग और पालम में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड में 45.2 डिग्री और आयानगर में 45.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। खास बात यह रही कि कई इलाकों में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक ज्यादा रहा। लोधी रोड में तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।

24 घंटे के अंदर पारा अचानक उछला

दिल्ली में गर्मी ने बीते 24 घंटों के भीतर अचानक खतरनाक रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के ज्यादातर इलाकों में तापमान में तेज उछाल दर्ज किया गया। रिज इलाके में पारा 24 घंटे में 1.9 डिग्री बढ़कर 46.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं आयानगर में तापमान 1.8 डिग्री, लोधी रोड में 1.7 डिग्री और सफदरजंग में करीब 1.5 डिग्री तक बढ़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीमार मां की सर्जरी का हवाला भी नहीं आया काम, उमर खालिद की जमानत अर्जी खारिज

4-6 डिग्री तक बढ़ा है तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रिज इलाके में तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं आयानगर में 45.5 डिग्री, लोधी रोड में 45.2 डिग्री, सफदरजंग और पालम में 45.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि कई इलाकों में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। लोधी रोड में पारा सामान्य से 6.2 डिग्री ऊपर रहा, जबकि सफदरजंग में 4.7 डिग्री और रिज में करीब 5 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया।

गर्म हवाओं ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। दोपहर के समय सड़कें लगभग सुनसान नजर आईं। तेज धूप के चलते बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी का असर सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी देखने को मिल रहा है। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री और पालम में 28.1 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिली।

दिल्ली वेदर रिपोर्ट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पापा ये लोग मुझे मार डालेंगे! फोन कटने के 20 मिनट बाद हो गई पलक की मौत

लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही ज्यादा पानी पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने को कहा गया है। दिल्ली में लगातार बढ़ती गर्मी ने साफ कर दिया है कि मई का महीना इस बार लोगों की कठिन परीक्षा लेने वाला है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।