Papa, save me: Gwalior woman dies 20 minutes after call, family alleges dowry death पापा ये लोग मुझे मार डालेंगे! फोन कटने के 20 मिनट बाद पलक की हो गई मौत; दहेज हत्या का आरोप, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पापा ये लोग मुझे मार डालेंगे! फोन कटने के 20 मिनट बाद पलक की हो गई मौत; दहेज हत्या का आरोप

घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर की है। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, जबकि ससुराल वाले इसे आत्महत्या कहकर रफा-दफा करने में लगे हुए हैं।

Tue, 19 May 2026 04:49 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
पापा ये लोग मुझे मार डालेंगे! फोन कटने के 20 मिनट बाद पलक की हो गई मौत; दहेज हत्या का आरोप

पलक की शादी हुए अभी साल भर ठीक से नहीं बीता था कि उसकी संदिग्ध हालात में मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर की है। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, जबकि ससुराल वाले इसे आत्महत्या कहकर रफा-दफा करने में लगे हुए हैं। पिता ने बताया, उसने फोन पर मुझसे कहा था- "पापा मुझे यहां से ले जाओ… ये लोग मुझे मार डालेंगे।"

फोन पर पिता से रोते हुए लगाई गुहार

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पलक ने कथित तौर पर अपनी मौत से करीब 20 मिनट पहले अपने पिता को फोन किया था। उसने अपने पिता से ससुराल से ले जाने की गुहार लगाई थी। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MBA ग्रेजुएट, मॉडल ट्विशा शर्मा कौन थीं, जो शादी के 5 महीने बाद मरी हुई मिलीं?

पापा, मुझे यहां से ले जाओ, ये लोग मुझे मार डालेंगे…

पलक के पिता के मुताबिक, बिटिया ने 12 मई की रात को उन्हें फोन किया और कहा- घर में किसी ने उससे बात नहीं की। उसने तीन दिनों से ठीक से खाना नहीं खाया है। उसने अपने पिता से फोन पर कहा, “पापा, मुझे यहां से ले जाओ। वे कार और सोने की चेन मांग रहे हैं। वे मुझे लगातार परेशान कर रहे हैं। ये लोग मुझे मार डालेंगे।”

फोन कटने के 20 मिनट बाद हो गई मौत

पलक के पिता ने उसे समझाते हुए कहा- वह उसके भाई को घर लाने के लिए भेजेंगे। परिवार के मुताबिक, कॉल के दौरान पलक डरी हुई लग रही थी। वह लगातार रो रही थी। इस बातचीत के लगभग 20 मिनट बाद, उसके पति अमित ने फोन किया। अमित ने बताया कि पलक ने फांसी लगा ली है। यह सुनकर पूरा परिवार हिल गया और हम आज तक इस सदमें से बाहर नहीं आ पाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCR में ऐप टैक्सी-डिलीवरी कंपनियां सिर्फ CNG-EV गाड़ियां ही शामिल करें

चोट के निशान से परिवार को हत्या का शक

जब उसके रिश्तेदार घर पहुंचे, तो वह पहले ही मर चुकी थी। परिवार ने दावा किया कि उसकी गर्दन, पैरों और शरीर के दूसरे हिस्सों पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या का शक पैदा हुआ। गुस्साए रिश्तेदारों ने बाद में निष्पक्ष जांच, पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी और फोरेंसिक जांच की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया।

एयरफोर्स कर्मी से हुई थी शादी

पुलिस और परिवार वालों के मुताबिक, पलक की शादी 14 अप्रैल, 2025 को एयर फोर्स में आउटसोर्स कर्मचारी अमित रजक से हुई थी। उसके परिवार वालों ने आरोप लगाया कि शादी में सोना, चांदी, मोटरसाइकिल और दूसरी चीजें देने के बावजूद, पति, सास और देवर कार और सोने की चेन की मांग करते रहे।

ससुराल वाले कर रहे थे परेशान

उन्होंने यह भी दावा किया कि शादी के दौरान दी गई फिक्स्ड डिपॉजिट की रसीदें ससुराल वालों ने कैश करा ली थीं। पलक के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसे बार-बार परेशान किया गया, घर में अकेला रखा गया और खाना भी नहीं दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।