delhi weather forecast imd alert for fog and strong wind 3 दिन कोहरे का कहर फिर तेज हवा कंपकंपाएगी; दिल्ली-NCR में होगा ठंड का डबल अटैक, Ncr Hindi News - Hindustan
More

3 दिन कोहरे का कहर फिर तेज हवा कंपकंपाएगी; दिल्ली-NCR में होगा ठंड का डबल अटैक

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी साप्ताहिक बुलेटिन के मुताबिक, 9 फरवरी तक अभी न्यूनतम और अधिकतम तापमान 8 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही बना रहेगा।

Tue, 3 Feb 2026 01:27 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
3 दिन कोहरे का कहर फिर तेज हवा कंपकंपाएगी; दिल्ली-NCR में होगा ठंड का डबल अटैक

दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे और बर्फीली हवा का डबल अटैक जारी रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी साप्ताहिक बुलेटिन के मुताबिक, 9 फरवरी तक अभी न्यूनतम और अधिकतम तापमान 8 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही बना रहेगा। तीन दिन के लिए जहां येलो अलर्ट जारी किया गया है तो उसके बाद दो दिनों तक 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की संभावना जताई गई है।

3 फरवरी के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 3 फरवी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सुबह और रात में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। न्यूनतम तापमान 8.6 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है तो अधिकतम 18-20 डिग्री रहने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का मौसम: दिल्ली में ठंड प्रचंड, टूटा चार साल का रिकॉर्ड; कोहरे का येलो अलर्ट

4 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

4 फरवरी के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कहीं मध्यम और कहीं घना कोहरा रहेगा। सुबह के समय दृश्यता काफी कम रह सकती है। न्यूतनम तापमान 8 डिग्री तक रह सकती है तो अधिकतम 18-20 डिग्री सेल्सियस।

दिल्ली में 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

5 फरवरी का क्या हाल

5 फरवरी को भी दिल्ली एनसीआर में लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा। 5 फरवरी के लिए मौसम विभाग ने घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है और इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

6 फरवरी को छाए रहेंगे बादल, तेज हवा चलेगी

तीन दिन तक कोहरे का कहर रहेगा तो उसके बाद तेज हवा का सितम झेलना होगा। 6 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है।

7 फरवरी को भी मौसम बढ़ाएगा मुश्किलें

7 फरवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।

दिल्ली में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

8 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

8 फरवरी को भी मौसम में बहुत सुधार की संभावना नहीं है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय धुंध भी रहेगी। न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी यौर यह 9 से 11 डिग्री तक रह सकता है।

9 को भी ऐसा ही हाल

9 फरवरी को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे तक धुंध रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 8-10 और अधिकतम 22-24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।