water supply will not be available in South Delhi on 5 January and 6 Januayr morning आज शाम और कल सुबह प्यासे रहेंगे दिल्ली के ये इलाके, देखिए प्रभावित कॉलोनियों की पूरी लिस्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

आज शाम और कल सुबह प्यासे रहेंगे दिल्ली के ये इलाके, देखिए प्रभावित कॉलोनियों की पूरी लिस्ट

दिल्ली जल बोर्ड ने दक्षिणी दिल्ली के इन प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से समझदारी व कंजूसी के साथ पानी को इस्तेमाल करने की अपील की है, साथ ही टैंकर बुलवाने के लिए वाटर कंट्रोल रूम के कई अलग-अलग नंबर भी जारी किए हैं।

Mon, 5 Jan 2026 02:19 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आज शाम और कल सुबह प्यासे रहेंगे दिल्ली के ये इलाके, देखिए प्रभावित कॉलोनियों की पूरी लिस्ट

दक्षिणी दिल्ली के 47 से ज्यादा इलाकों में रहने वाले लोगों को दो दिन पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) में कुछ बड़े मेंटेनेंस काम किया जा रहा है। यह काम सोमवार सुबह 9 बजे शुरू होगा और अगले लगभग 16 घंटों तक चलेगा। इस कारण दक्षिणी दिल्ली मेन में 5 जनवरी की शाम और 6 जनवरी की सुबह जल आपूर्ति प्रभावित होगी और करीब 47 से ज्यादा इलाकों में नल नहीं आएंगे। जल बोर्ड ने इस वजह से लोगों को होने वाली असुविधा के लिए गहरा खेद जताया है, हालांकि पानी की कमी को दूर करने बोर्ड ने टैंकर से पानी सप्लाई करने की व्यवस्था भी की है। इसके लिए बोर्ड ने कुछ नंबर भी जारी किए हैं, जहां पर फोन करते हुए पानी के टैंकर मंगवाए जा सकते हैं।

इन इलाकों में सोमवार की शाम और मंगलवार की सुबह नहीं आएंगे नल:

(1) कैलाश नगर

(2) गांधी नगर

(3) CWG विलेज

(4) पटपड़गंज

(5) ओखला

(6) जाकिर नगर

(7) बाटला हाऊस

(8) DESU कॉलोनी

(9) सिद्धार्थ एन्क्लेव

(10) भारती नगर

(11) रबिन्द्र नगर

(12) खान मार्केट

(13) काका नगर

(14) अलीगंज

(15) जोरबाग

(16) लोधी कॉलोनी फ्लेट्स

(17) निजामुद्दीन

(18) प्रगति विहार

(19) दक्षिण पुरी

(20) देवली

(21) अम्बेडकर नगर

(22) शाहपुर जाट

(23) साउथ एक्सटेंशन

(24) कोटला

(25) मुबारकपुर

(26) सेवा नगर

(27) लाजपत नगर

(28) भोगल

(29) सराय काले खां

(30) अपोलो अस्पताल

(31) बदरपुर

(32) जैतपुर

(33) K&L पॉकेट

(34) सरिता विहार

(35) जसोला

(36) मदनपुर खादर

(37) जीके साउथ

(38) छतरपुर

(39) श्रीनिवासपुरी

(40) अमर कॉलोनी

(41) मालवीय नगर

(42) जाकिर नगर ढलान के पास पार्क एरिया

(43) अशोक पार्क के पास मैन रोड

(44) लॉयन्स अस्पताल, खिजराबाद गांव

(45) मीराबाई पॉलिटेक्निक

(46) SPA हॉस्टल (छात्रावास)

(47) NDMC और आसपास के इलाके

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाड़ जमा देने वाली ठंड से ठिठुरे दिल्ली-NCR, 2 दिन शीतलहर के लिए रहें तैयार
ये भी पढ़ें:दिल्ली विधानसभा का 4 दिवसीय सत्र आज से, CAG सहित कई मुद्दों पर हंगामे के आसार

टैंकर मंगवाने के लिए जारी वाटर कंट्रोल रूम नम्बर्स: डीजेबी ने लोगों से समझदारी व कंजूसी से पानी को खर्च करने की अपील की है, साथ ही टैंकर बुलवाने के लिए निम्न नंबर भी जारी किए हैं।

मंडावली- 22727812

ग्रेटर कैलाश- 29234746

गिरी नगर- 26473720

छतरपुर (कुतुब)- 65437020

IP P/स्टेशन- 23370911, 23378761

RK पुरम- 26193218

जल सदन- 29819035, 29814106

वसंत कुंज- 26137216

सेंट्रल कंट्रोल रूम- 1916, 23538495

वाटर इमरजेंसी नंबर- 1916

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।