दिल्ली में आज ये रास्ते रहेंगे ब्लॉक; जाम से बचने के लिए देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से मैराथन आयोजित होगी, जिसमें 13 हजार लोग हिस्सा लेंगे। इस कारण कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। कई सड़कों पर यातायात बंद या डायवर्ट रहेगा।

दिल्ली में रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। यह दौड़ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर इंडिया गेट और लोधी रोड जैसे प्रमुख इलाकों से गुजरेगी, जिसमें करीब 13 हजार लोग हिस्सा लेंगे। इस आयोजन के कारण कई सड़कों पर यातायात बंद या डायवर्ट रहेगा। इसके साथ ही बार काउंसिल चुनावों की वजह से दिल्ली हाईकोर्ट के पास शेरशाह रोड भी प्रभावित रहेगी। पुलिस ने रिंग रोड और आश्रम जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।
मैराथन में 42 किमी, 21 किमी और 10 किमी की अलग-अलग दौड़ शामिल होंगी, जिनमें लगभग 13 हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। यह दौड़ भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड और इंडिया गेट जैसे प्रमुख इलाकों से होकर गुजरेगी। आयोजन के कारण सुबह 3.45 से 9.30 बजे तक कई सड़कों पर यातायात बाधित रहेगा। पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी है ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन सड़कों पर आवाजाही की पाबंदियां
मैराथन की वजह से राजधानी की कई मुख्य सड़कों पर यातायात बदला रहेगा। फोर्थ एवेन्यू-भीष्म पितामह मार्ग जंक्शन, सेवा नगर फ्लाईओवर के नीचे, कोटला रेड लाइट, मेहरचंद मार्केट, सेकेंड व फिफ्थ एवेन्यू, जोर बाग कॉलोनी रोड और अरबिंदो मार्ग-लोधी रोड जंक्शन पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी।
इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन
इसके अलावा लाला लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड-भैरों रोड जंक्शन, क्यू-पॉइंट, मान सिंह रोड, जनपथ-मौलाना आजाद रोड, गोल डाक खाना, विंडसर प्लेस, तिलक मार्ग-सी हेक्सागन, पुराना किला रोड और शेरशाह रोड समेत कई चौराहों पर डायवर्जन लागू रहेगा। वाहन चालकों को इन डायवर्जन का पालन करने और वैकल्पिक रास्तों को अपनाने की सलाह दी गई है।
इन मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह
उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर वाहन चालकों को रिंग रोड–आश्रम चौक–सराय काले खां–आईपी फ्लाईओवर–आईएसबीटी कश्मीरी गेट। वैकल्पिक रूप से धौला कुआं–सरदार पटेल मार्ग–11 मूर्ति–मदर टेरेसा क्रिसेंट–आरएमएल गोल चक्कर–गोल डाकखाना–बाबा खड़क सिंह मार्ग–कनॉट प्लेस आउटर सर्किल–मिंटो रोड–जवाहरलाल नेहरू मार्ग को अपनाने की सलाह दी गई है।
इन रास्तों का भी करें इस्तेमाल
वहीं पूर्वी-पश्चिम कॉरिडोर पर वाहन चालकों को डीएनडी फ्लाईओवर–सन डायल–बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग–एम्स चौक–रिंग रोड–धौला कुआं–नारायणा फ्लाईओवर। अन्य विकल्प: विकास मार्ग–आईटीओ–दीन दयाल उपाध्याय मार्ग–मिंटो रोड–कनॉट प्लेस आउटर सर्किल–पंचकुइयां रोड का इस्तेमाल करने को कहा गया है।
इन रास्तों से भी परहेज करने की सलाह
बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के चुनाव के चलते रविवार और सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट परिसर के आसपास ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक शेरशाह रोड को इंडिया गेट और मथुरा रोड दोनों ओर से बंद किया जाएगा। वाहन चालकों को तिलक मार्ग, सी-हेक्सागन, जाकिर हुसैन मार्ग और पुराना किला रोड से बचने की सलाह दी गई है। वहीं तिलक मार्ग-भगवान दास रोड, शेरशाह रोड-मथुरा रोड समेत कई क्रॉसिंग पर डायवर्जन लागू रहेगा।




साइन इन