दिल्ली में रविदास जयंती पर आज निकलेगी इन शोभायात्रा, 15 रास्तों पर लग सकता है जाम; एडवायजरी जारी
रविवार को नेताजी सुभाष मार्ग, SPM मार्ग, चर्च मिशन रोड, खारी बावली रोड, कुतुब रोड, महाराजा अग्रसेन रोड, बारा हिंदू राव रोड, पहाड़ी धीरज रोड, सदर थाना रोड, रानी झांसी रोड, DBG रोड, आर्य समाज रोड, गुरुद्वारा रोड, सरस्वती मार्ग और रवि दास मार्ग पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

दिल्ली में रविवार (1 फरवरी) को संत श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के मौके पर उनके अनुयायियों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें भारी संख्या में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने एक एडवायजरी जारी की है और लोगों को कुछ खास मार्गों पर जाने से बचने और बताए गए रास्तों का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह शोभा यात्रा दोपहर 2.30 बजे लाल किला मैदान से शुरू होगी और रात 8 बजे के आसपास पी एंड टी कॉलोनी में गुरु रविदास मार्ग पर स्थित संत गुरु दास मंदिर पर खत्म होगी। पुलिस ने बताया कि शोभायात्रा के कारण मध्य और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित हो सकता है।
एडवाइजरी में बताया गया कि यह जुलूस चांदनी चौक, फतेहपुरी, खारी बावली, सदर बाजार, बारा टूटी चौक, पहाड़ी धीरज, बाड़ा हिंदू राव और DBG रोड से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगा और इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान रास्ते में गाड़ियों और पैदल चलने वाले लोगों की भारी भीड़ रहने की संभावना है। जिसे देखते हुए पुलिस ने अच्छी खासी तैयारियां की हैं और ट्रैफिक का सुचारू प्रवाह बनाए रखने के साथ-साथ पैदल चलने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
एडवाइजरी में कहा गया है कि सुभाष पार्क टी-पॉइंट, चट्टा रेल चौक, फतेहपुरी टी-पॉइंट, चर्च मिशन रोड/खारी बावली रोड के टी-पॉइंट, बारा टूटी चौक, बारा हिंदू राव रोड/रानी झांसी रोड के टी-पॉइंट, रानी झांसी फ्लाईओवर के शुरुआती पॉइंट से तीस हजारी की ओर, कालकादास चौक और R/A बग्गा पर डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं।
जिन सड़कों और रास्तों पर यातायात के प्रभावित होने की संभावना है, उनमें नेताजी सुभाष मार्ग, SPM मार्ग, चर्च मिशन रोड, खारी बावली रोड, कुतुब रोड, महाराजा अग्रसेन रोड, बारा हिंदू राव रोड, पहाड़ी धीरज रोड, सदर थाना रोड, रानी झांसी रोड, DBG रोड, आर्य समाज रोड, गुरुद्वारा रोड, सरस्वती मार्ग और रवि दास मार्ग शामिल हैं।
रविदास जयंती पर निकलने वाली शोभा यात्रा का रूट:
शोभा यात्रा दोपहर 2.30 बजे लाल किला मैदान से शुरू होगी और चांदनी चौक- फतेहपुरी- खारी बावली- सदर बाजार- बाराटूटी चौक- पहाड़ी धीरज- बाड़ा हिंदू राव- DBG रोड से होते हुए आगे बढ़ेगी और रात लगभग 8 बजे गुरु रविदास मंदिर, P&T कॉलोनी, गुरु रविदास मार्ग, नई दिल्ली पहुंचकर खत्म होगी।
शोभायात्रा में निम्न रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका:
- नेताजी सुभाष मार्ग, पहाड़ी धीरज रोड, एसपीएम मार्ग, सदर थाना रोड, चर्च मिशन रोड, रानी झांसी रोड, खारी बावली रोड, डीबीजी रोड, कुतुब रोड, आर्य समाज रोड, महाराजा अग्रसेन रोड, गुरुद्वारा रोड, बाड़ा हिंदू राव रोड, सरस्वती मार्ग और संत रवि दास मार्ग
जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक को इन जगहों से परिवर्तित किया जाएगा:
- सुभाष पार्क टी-पॉइंट, छत्ता रेल चौक, फतेहपुरी टी-पॉइंट, चर्च मिशन रोड/खारी बावली रोड का टी-पॉइंट, बारा टूटी चौक, बारा हिंदू रोड/रानी झांसी रोड का टी-पॉइंट, रानी झांसी फ्लाईओवर के शुरुआती पॉइंट से तीस हजारी तक, कालकादास चौक और आर/ए बग्गा।
निम्न सड़कों पर किया जा सकता है यातायात बैन
- नेताजी सुभाष मार्ग, चर्च मिशन रोड, खारी बावली रोड, कुतुब रोड, महाराजा अग्रसेन रोड, बाड़ा हिंदू राव रोड, पहाड़ी धीरज रोड, सदर थाना रोड, DBG रोड, आर्य समाज रोड और रवि दास मार्ग




साइन इन