delhi threat bomb blast in schools and parliament अफजल गुरु का नाम लेकर संसद में धमाके की धमकी, 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान' का मंसूबा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अफजल गुरु का नाम लेकर संसद में धमाके की धमकी, 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान' का मंसूबा

दिल्ली में एक बार फिर कई स्कूलों में बम धमाके की धमकी दी गई है। अब तक करीब 10 स्कूलों को भेजे गए ईमेल में संसद में धमाके की भी धमकी दी गई है। संसद पर हमले के लिए फांसी पर चढ़ाए गए आतंकवादी अफजल गुरु का नाम लेते हुए मंसूबे जाहिर किए गए हैं। 

Mon, 9 Feb 2026 10:07 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अफजल गुरु का नाम लेकर संसद में धमाके की धमकी, 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान' का मंसूबा

दिल्ली में एक बार फिर कई स्कूलों में बम धमाके की धमकी दी गई है। अब तक करीब 10 स्कूलों को भेजे गए ईमेल में संसद में धमाके की भी धमकी दी गई है। संसद पर हमले के लिए फांसी पर चढ़ाए गए आतंकवादी अफजल गुरु का नाम लेते हुए मंसूबे जाहिर किए गए हैं। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि दिल्ली बनेगा खालिस्तान।

दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राजधानी में 10 स्कूलों में बम की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल स्क्वायड की टीमों को मौके पर भेजा गया। हालांकि, खबर लिखने जाने तक किसी स्कूल में कुछ भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है। हाल के दिनों में कई बार इस तरह दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां दी गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली मे फिर कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, तलाश जारी

13 तारीख को संसद पर हमले की धमकी

स्कूलों को भेजे गए ईमेल में कई भड़काऊ और परेशान करने वाली बातें लिखी हैं। इसमें लिखा गया है, 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान। पंजाब खालिस्तान है। अफजल गुरु की याद में।' ईमेल में आगे तारीख और समय बताते हुए संसद में धमाके की धमकी भी दी गई है। ईमेल भेजने वाले ने लिखा है कि 13 फरवरी को दोपहर 1:11 पर यह धमाका होगा। गौरतलब है कि 2001 में संसद पर हुए हमले की तारीख भी 13 ही थी, हालांकि महीना दिसंबर का था। धमकी भरा ईमेल्स में अफजल गुरु को याद किया गया है, जिसे आज ही के दिन 2013 में भी फांसी की सजा दी गई थी।

खाली कराए गए स्कूल

स्कूलों को उड़ाने की धमकी वाले ईमेल की वजह एक बार फिर स्कूलों से बच्चों के घरों तक हड़कंप मच गए। धमकियों के बाद बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। डीएफएस के अनुसार, कई शैक्षणिक संस्थानों से सुबह के समय इमर्जेंसी कॉल मिले। इसके बाद दमकल गाड़ियां और बम निरोधक दस्ते तुरंत उन स्थानों पर भेजे गए। डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, 'आज कुल 10 स्कूल को बम की धमकी मिली। दमकल सेवा दल तुरंत परिसर में पहुंचे। तलाशी ली जा रही है।' एहतियात के तौर पर इन सभी स्कूल को खाली करा लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट जारी, किन बातों का रखें ध्यान; दूसरी सूची कब
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।