Delhi SIR From 30 june BLO Officials to Conduct Door to Door Verification till 29 july दिल्ली में 30 जून से SIR, एक महीने तक घर-घर जाकर जांच करेंगे BLO अधिकारी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 30 जून से SIR, एक महीने तक घर-घर जाकर जांच करेंगे BLO अधिकारी

Delhi SIR: दिल्ली में 30 जून से एसआईआर शुरू किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 29 जुलाई तक करीब 13 हजार से अधिक बीएलओ अधिकारी घर-घर जाकर मतदाता सूची को वैरिफाई करेंगे।

Wed, 27 May 2026 01:11 PMGaurav Kala भाषा, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 30 जून से SIR, एक महीने तक घर-घर जाकर जांच करेंगे BLO अधिकारी

Delhi SIR: दिल्ली में एसआईआर की तारीख आ गई है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी। दिल्ली में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन के साथ पारदर्शी तरीके से शुरू होगी। अंतिम मतदाता सूची सात अक्तूबर को आएगी।

अशोक कुमार ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 20 जून से 29 जून तक बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) का प्रशिक्षण, गणना प्रपत्रों और अन्य दस्तावेजों की छपाई जैसी आंतरिक तैयारियां की जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SIR सही है, चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट से नाम हटाने-जोड़ने का पूरा अधिकार: SC

मतदाताओं की सहायता के लिए विशेष शिविर

कुमार ने कहा कि जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी और मतदाताओं को गणना प्रपत्र जमा करने में सहायता के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया के हर चरण में जांच की व्यवस्था रहेगी तथा राजनीतिक दलों को बूथ स्तर के एजेंटों (बीएलए) के माध्यम से इसमें शामिल किया जाएगा। सभी जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट के जरिए साझा की जाएगी।

चुनाव आयोग ने बताई काम की बात

मतदाताओं को गणना प्रपत्र की दो प्रतियां दी जाएंगी, जिनमें से एक भरकर बीएलओ को लौटानी होगी। मतदाताओं को भरे हुए गणना प्रपत्र ऑनलाइन जमा करने की सुविधा भी मिलेगी। इस प्रक्रिया में एक अक्टूबर तक 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी मतदाताओं को शामिल किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में प्रेग्नेंट महिला की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, 3 महीने पहले हुई थी शादी

13 हजार से अधिक बीएलओ घर-घर जाकर जाएंगे

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने कहा कि एसआईआर के दौरान 13,000 से अधिक बीएलओ घर-घर जाकर गणना कार्य करेंगे। प्रत्येक मौजूदा मतदाता, जिसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, को गणना प्रपत्र (दो प्रतियों में) दिया जाएगा, जिसे भरकर एक प्रति बीएलओ को लौटानी होगी।

सत्यापन का कार्य 29 जुलाई तक चलेगा

बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन 30 जून से शुरू होकर 29 जुलाई तक चलेगा, जिसके बाद पांच अगस्त को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची सात अक्टूबर को जारी की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या चुनाव आयोग ने लांघ दी सारी सीमाएं? SIR पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।