Delhi Police Special Cell Registers FIR Over Alleged Leak of Four Stars of Destiny Preprint जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब लीक होने पर कड़ा एक्शन; दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, Ncr Hindi News - Hindustan
More

जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब लीक होने पर कड़ा एक्शन; दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली पुलिस ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और समाचार मंचों पर चल रही उन खबरों का संज्ञान लिया है, जिनमें यह दावा किया गया है कि 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' (Four Stars of Destiny) नाम की किताब की एक प्री-प्रिंट कॉपी सार्वजनिक रूप से प्रसारित की जा रही है।

Mon, 9 Feb 2026 08:03 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब लीक होने पर कड़ा एक्शन; दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' (Four Stars of Destiny) के लीक होने पर बड़ा ऐक्शन लिया है। स्पेशल सेल ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल दिल्ली पुलिस ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और समाचार मंचों पर चल रही उन खबरों का संज्ञान लिया है, जिनमें यह दावा किया गया है कि ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ नाम की किताब की एक प्री-प्रिंट कॉपी सार्वजनिक रूप से प्रसारित की जा रही है।

जांच में क्या पाया गया?

रिपोर्टों के अनुसार, इस किताब के प्रकाशन के लिए संबंधित अधिकारियों से जरूरी मंजूरी मिलना अभी बाकी है। जांच के दौरान यह पाया गया कि 'पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा तैयार की गई इसी शीर्षक वाली पुस्तक की एक पीडीएफ कॉपी कुछ वेबसाइटों पर उपलब्ध है। इसके अलावा, कुछ ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म्स ने पुस्तक के कवर को इस तरह प्रदर्शित किया है जैसे कि यह बिक्री के लिए उपलब्ध हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार ने 4 साल में 34 पुस्तकों को दी मंजूरी, नरवणे की किताब पर क्यों लटकी तलवार?
ये भी पढ़ें:'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' के पीछे का सच, जनरल नरवणे ने बताया क्यों लिखी किताब
ये भी पढ़ें:नरवणे की किताब लेकर संसद पहुंच गए राहुल गांधी, बोले- PM मोदी में हिम्मत नहीं कि…

इस मामले की जांच करने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक मामला दर्ज किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बिना आधिकारिक मंजूरी के यह किताब ऑनलाइन कैसे पहुंची और क्या यह किसी सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है ताकि इस ब्रीच के पीछे के कारणों और जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा सके।

बता दें, राहुल गांधी को पिछले हफ्ते संसद परिसर में कथित तौर पर इस किताब की एक कॉपी लहराते हुए देखा गया था। इस मामले ने काफी बवाल मचा दिया है, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही बाधित हुई और मौजूदा बजट सत्र के शेष समय के लिए आठ सांसदों को निलंबित कर दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।