delhi police head constable killed delivery boy one injured दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने किया मर्डर, 2 लड़कों के सीने में मारी गोली; एक की मौत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने किया मर्डर, 2 लड़कों के सीने में मारी गोली; एक की मौत

दिल्ली के नजफगढ़ में स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल ने दो युवकों को गोली मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। घर के बाहर शोर के कारण विवाद के बाद पुलिसकर्मी ने सीने में गोली उतार दी।

Mon, 27 April 2026 05:46 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, दिल्ली
share
दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने किया मर्डर, 2 लड़कों के सीने में मारी गोली; एक की मौत

दिल्ली के नजफगढ़ के रावता गांव में शनिवार देर रात दोस्त के बेटे की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे दो युवकों को दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने गोली मार दी। घटना में बाइक सवार 21 साल के डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। विवाद का कारण आरोपी के घर के बाहर शोर-शराबा करना बताया जा रहा है। जाफरपुर कलां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी नीरज दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दक्षिणी रेंज में तैनात बताया जा रहा है।

दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए थे दोनों

पुलिस उपायुक्त कुशलपाल सिंह ने बताया कि 21 साल का पांडव कुमार परिवार के साथ बिंदापुर इलाके में रहता था। उसका दोस्त कृष्ण भी परिवार के साथ पास में ही रहता है। दोनों मूलत: बिहार के रहने वाले हैं। पांडव कुमार ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, जाफरपुर कलां में रहने वाले रूपेश कुमार के दो साल के बेटे की जन्मदिन पार्टी शनिवार रात थी। इसमें पांडव और कृष्णा समेत 20 लोग शामिल हुए थे। केक कटने के बाद लोग घर लौटने लगे।

शोर करने से रोका और सीने में उतार दी गोली

देर रात सात लोग सड़क पर कैब का इंतजार कर रहे थे। वहीं, पांडव अपने दोस्तों के साथ बाइक से जाने की तैयारी में था। कैब का इंतजार कर रहे लोगों को सड़क पर खड़ा देखकर सामने वाले घर में रहने वाला नीरज वहां पहुंचा और शोर मचाने व देर रात वहां खड़े होने को लेकर विरोध जताया। इसी दौरान नीरज ने पिस्तौल निकाली और पांडव के सीने पर गोली चला दी। वह नशे में बताया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में आग उगल रहा सूरज! तापमान 42 डिग्री पार; कब होगी बारिश?

गोली पांडव के सीने को चीरते हुए उसके पीछे बाइक पर बैठे कृष्ण के पेट में जा लगी। फायरिंग के बाद आरोपी नीरज मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पांडव को मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL मैच के लिए दिल्ली मेट्रो ने बदली टाइमिंग; रात को कब तक मिलेगी मेट्रो?

स्पेशल सेल में है आरोपी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी नीरज दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है। वर्तमान में उसकी तैनाती स्पेशल सेल की दक्षिणी रेंज में है। वह पिछले 15 साल से रावता गांव में अकेला रहता है। वह मूलत: गांव बहू अकबरपुर, महम, रोहतक, हरियाणा का रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंजन फेल होने की वजह से रोकी दिल्ली-ज्यूरिख फ्लाइट, 6 यात्री घायल
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।