delhi police encounter with lawrence bishnoi gang shooters दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के शूटर्स संग एनकाउंटर, एक की उम्र 18 से भी कम; बाल-बाल बचा कांस्टेबल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के शूटर्स संग एनकाउंटर, एक की उम्र 18 से भी कम; बाल-बाल बचा कांस्टेबल

दिल्ली पुलिस की नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट एंटी-नारकोटिक्स टीम और बदमाशों के बीच बुधवार देर रात एक एनकाउंटर हुआ। गोलाबारी के बाद पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्पशूटर्स को गिरफ्तार किया।

Thu, 15 Jan 2026 10:11 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के शूटर्स संग एनकाउंटर, एक की उम्र 18 से भी कम; बाल-बाल बचा कांस्टेबल

दिल्ली पुलिस की नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट एंटी-नारकोटिक्स टीम और बदमाशों के बीच बुधवार देर रात एक एनकाउंटर हुआ। गोलाबारी के बाद पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्पशूटर्स को गिरफ्तार किया। एक गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने हीरानाकी मोड के पास जाल बिछाया था।

एनकाउंटर के दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया। एक पुलिस कांस्टेबल को भी गोली लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से वह बाल-बाल बच गया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान दीपक और एक नाबालिग के रूप में हुई है।

हथियार भी बरामद

पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक स्कूटर बरामद की है। आरोपी हाल ही में पश्चिम विहार और वेस्ट विनोद नगर में हुई फायरिंग की घटनाओं में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात पश्चिम विहार में एक जिम के बाहर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने कथित तौर पर हवाई फायरिंग की थी।

कई राउंड हुई थी फायरिंग

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, फायरिंग की घटना की सूचना करीब 11 बजे मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि दो बाइक सवार शख्स ने पश्चिम विहार में आउटर रिंग रोड पर आरके फिटनेस के बाहर कई राउंड पायरिंग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में कहां मच गई मछलियों को लूटने की होड़? दिल्ली-मेरठ Exp जाम कर दिया
ये भी पढ़ें:हनी सिंह ने दिल्ली के कॉन्सर्ट में कही ऐसी गंदी बात कि हो गया बवाल
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।