Honey Singh Video From Nanku Karun Concert In Delhi Goes Viral He Says Gaadi Main हनी सिंह ने दिल्ली के कॉन्सर्ट में कही ऐसी गंदी बात कि हो गया बवाल, लोग बोले- शर्म करो, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

हनी सिंह ने दिल्ली के कॉन्सर्ट में कही ऐसी गंदी बात कि हो गया बवाल, लोग बोले- शर्म करो

हनी सिंह एक बार फिर विवाद में आ गए हैं और इस बार उनका यह विवाद दिल्ली के कॉन्सर्ट के दौरान हुआ है। उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि सब अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Thu, 15 Jan 2026 06:16 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
हनी सिंह ने दिल्ली के कॉन्सर्ट में कही ऐसी गंदी बात कि हो गया बवाल, लोग बोले- शर्म करो

हनी सिंह पॉपुलर सिंगर हैं जो अपने गानों के लिरिक्स और कभी-कभी अपने स्टेटमेंट्स को लेकर विवाद में फंस जाते हैं। अब हनी सिंह अपने नए स्टेटमेंट को लेकर काफी विवाद में आ गए हैं और उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने यह बात वहीं दिल्ली कॉन्सर्ट में कही है।

क्या कहा हनी सिंह ने

दरअसल, हनी 14 जनवरी को नानकू और करुण के दिल्ली कॉन्सर्ट में पहुंचे और वहां उन्होंने सभी से दिल्ली की ठंड के बारे में बात की। वह बोले कि दिल्ली में इतनी ठंड है कि ऐसे में कार में से…स करने में मजा आता है।

लोगों के रिएक्शन

हनी के इस स्टेटमेंट के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। एक ने लिखा कि ये क्या होता जा रहा है हनी को, ऐसे स्टेटमेंट देना सही बात नहीं है। एक ने लिखा कि आप इतने बड़े सिंगर हो और आपको इतने लोग फॉलो करते हैं तो आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप क्या बोल रहे हो। एक ने लिखा कि हनी सिंह, बादशाह के साथ कॉम्पटीशन की वजह से अब कुछ भी बोल देते हैं। एक ने यह भी लिखा कि अब आपकी एक ऐज हो गई है तो आपको उसके हिसाब से बात करनी चाहिए।

इतनी ट्रोलिंग पर अभी तक हनी का रिएक्शन नहीं आया है और अब सबको इंतजार है कि वह इस पर क्या सफाई देते हैं।

जब ड्रग्स को लेकर हनी ने कही थी ये बात

बता दें कि कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में हनी ने अपने ड्रग्स लेने वाले दिनों को याद कर कहा था, हनी सिंह जो 15-20 साल पहले था वो काफी इंटेलिजेंट था, लेकिन एक गलती उसने की और वो थी ड्रग्स लेना। उससे मुझे काफी नुकसान हुआ और आज मैं सभी यंग लड़के और लड़कियों को बोलना चाहता हूं कि वे इन सब चीजों से दूर रहें। ये आपको धीरे-धीरे डैमेज करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘मैंने 2014 में छोड़ दिए थे सूखे नशे, इसे शरीर से निकलने में 8 साल लग गए’

कई साल लगे रिकवर होने में

हनी ने आगे कहा था कि सूखे नशे मैंने 2014 में छोड़ दिए थे। लेकिन इसके बावजूद 8 साल लगे मुझे रिकवर करने में। मैं चाहता हूं कि मेरा दुश्मन भी कभी इस चीज से ना गुजरे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।