delhi police busted adulterated spice factory in khari baoli आपकी रसोई तक पहुंच रहा था जहर; दिल्ली में नकली मसाले बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, Ncr Hindi News - Hindustan
More

आपकी रसोई तक पहुंच रहा था जहर; दिल्ली में नकली मसाले बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

दिल्ली के खारी बावली में नकली मसाले बनाने की एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस ने करीब 801 किलो नकली मसाले और मिलावटी कच्चा माल जब्त किया है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Tue, 26 May 2026 04:14 PMKrishna Bihari Singh पीटीआई, नई दिल्ली
share
आपकी रसोई तक पहुंच रहा था जहर; दिल्ली में नकली मसाले बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के खारी बावली में नकली मसाले बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है जो नकली मसाले तैयार करने के काम में शामिल था। दिल्ली पुलिस ने लगभग 801.88 किलो नकली पिसे मसाले और नकली मसाले तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल भी जब्त कर लिया है।

अधिकारी ने बताया कि इस यूनिट में कथित तौर पर घटिया चीजें, नकली रंग, चावल के टुकड़े, मिर्च के डंठल और दूसरी मिलावटी चीजों का इस्तेमाल करके नकली हल्दी पाउडर, नकली लाल मिर्च पाउडर, नकली पीली मिर्च पाउडर, नकली धनिया पाउडर, नकली अमचूर पाउडर और नकली गरम मसाला बनाया जाता था। ये मिलावटी मसाले दिल्ली एनसीआर के निवासियों की रसोई तक पहुंचते थे। नकली मसाले दिल्ली-NCR के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई किए जा रहे थे।

एक आरोपी भी दबोचा

पुलिस ने आरोपी की पहचान कमलजीत (31) के तौर पर की है। आरोपी दिल्ली के मुकुंदपुर का रहने वाला है। उसे खारी बावली के नया बांस इलाके में एक जगह पर छापा मारने के बाद दबोचा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को 23 मई को एक मकान के ग्राउंड फ्लोर में नकली मसाले बनाने वाली अवैध फैक्ट्री संचालित होने की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाई और अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी की कार्रवाई की।

इन चीजों से तैयार करते थे नकली मसाले

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम को बड़ी मात्रा में मिलावटी मसाले बरामद हुए। साथ ही पुलिस को ऐसे आर्टिफिशियल फूड कलर भी मिले जो खाने लायक नहीं माने जाते हैं। पुलिस को चावल के टुकड़े, मिर्च के डंठल, धनिया की डंडियां जैसे मिलावटी पदार्थ और अन्य कच्चा माल मिला। फैक्ट्री में इन सामान का इस्तेमाल कथित तौर पर नकली मसाले बनाने में किया जाता था। पुलिस ने मसाला पीसने की मशीनें भी मौके से जब्त की हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में चल रहा था नकली टूथपेस्ट का कारोबार, क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में इस 'फेक' एंटीबायोटिक को लेकर अलर्ट, 13 लाख की दवाएं जब्त

800 किलो नकली सामान जब्त

अधिकारी ने बताया कि जब्त नकली सामान की मात्रा लगभग 801.88 किलो थी। जब्ती की पूरी कार्रवाई 'ई-साक्ष्य' ऐप के जरिए रिकॉर्ड की गई। छापे के दौरान दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जब्त नकली मसालों के सैंपल लैब में जांच के लिए और खाद्य सुरक्षा कानूनों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जमा किए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजार का हर गुड़ नहीं होता असली, इन 4 तरीकों से तुरंत पहचानें नकली गुड़
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।