पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी के गुर्गे को दिल्ली पुलिस ने दबोचा, फोन में बातचीत करने के सबूत और वीडियो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान में बैठकर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकी शाहजाद भट्टी के गुर्गे हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन को यूपी के रामपुर से गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान में बैठकर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकी शाहजाद भट्टी के गुर्गे हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन को यूपी के रामपुर से गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल में पाकिस्तानी आकाओं और अन्य जानकारों के साथ की गई आपत्तिजनक चैट, फोटो और वीडियो ले हैं।
स्पेशल सेल ने बताया कि उनकी टीम सोशल मीडिया पर निगरानी कर रही थी। इस दौरान पाकिस्तानी आतंकी शाहजाद भट्टी के भारत में आतंकी गतिविधियों की योजना बनाने की कोशिश का खुलासा हुआ। इसमें हरमनदीप सिंह के शामिल होने का पता चला। वह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए शाहजाद भट्टी और उसके विदेश स्थित साथियों के साथ लगातार संपर्क में था। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने यह बताया कि उसके साथी कश्मीरी गेट इलाके में हुई फायरिंग में शामिल थे, जबकि इस वारदात की जिम्मेदारी शाहजाद भट्टी के एक साथी ने भी ली थी।
युवाओं को लालच देकर जोड़ा जा रहा
आतंकी शाहजाद भट्टी और उसके साथी सोशल मीडिया के जरिए भारत के युवाओं को गैंग में शामिल होने के लिए तरह-तरह का लालच देते हैं। इन्हें रेकी करने, पैसों का लेन-देन व साजो-सामान की व्यवस्था और लक्ष्य का चुनाव करने का टास्क देते हैं। ये विदेश-नियंत्रित आतंकी मॉड्यूल खड़ा करने का काम करते हैं, जो भारत में सार्वजनिक स्थानों पर ग्रेनेड हमलों सहित अन्य नियोजित हमलों को अंजाम देने की योजना बनाते थे। जिन युवाओं की ये गैंग में भर्ती करते] उनको शुरुआत में पहले कम जोखिम वाले टारगेट दिया करते थे। इसके बाद इन्हें संवेदनशील जगहों की रेकी कर उनके वीडियो सांझा करने का काम सौंपते थे।
इस तरह संपर्क में आया
पुलिस के मुताबिक, हरमन 2023 में अमृतसर में एक व्यक्ति से मिला। उसने अपनी सोशल मीडिया की लिंक उससे साझा की, जहां से वह दूसरे गैंगस्टरों के संपर्क में आया। वहीं, उसने इंस्टाग्राम पर कई गैंग सदस्यों को फॉलो करना शुरू कर दिया और बातचीत करने लगा।
दुबई में रची जानी थी हमले की अगली साजिश
मेरठ। देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अगली प्लानिंग दुबई में होने वाली थी। किसी बड़ी आतंकी हमले की घटना को अंजाम देने और रेकी के लिए हापुड़ के अजीम और सुहेल को पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने दुबई बुलाया था। दोनों जल्द दुबई जाने वाले थे, जहां नए हैंडलर से मुलाकात कराई जानी थी। फिलहाल पूरे प्रकरण में खुफिया एजेंसियां और आईबी देशभर में फैले इस नेटवर्क को ट्रेस करने में लगी हैं।




साइन इन