Delhi Police arrest six in Tamil Nadu for posting pro-Pakistan terror content दिल्ली पुलिस का तमिलनाडु में बड़ा ऐक्शन, PAK के समर्थन में आतंकी कंटेंट पोस्ट करने वाले 6 लोग गिरफ्तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली पुलिस का तमिलनाडु में बड़ा ऐक्शन, PAK के समर्थन में आतंकी कंटेंट पोस्ट करने वाले 6 लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकवादी संगठनों की मदद से एक बड़ी आतंकवादी साजिश रचने के आरोप में तमिलनाडु से 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।  

Sun, 22 Feb 2026 09:33 AMPraveen Sharma नई दिल्ली, एएनआई
share
दिल्ली पुलिस का तमिलनाडु में बड़ा ऐक्शन, PAK के समर्थन में आतंकी कंटेंट पोस्ट करने वाले 6 लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकवादी संगठनों की मदद से एक बड़ी आतंकवादी साजिश रचने के आरोप में तमिलनाडु से 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस सभी संदिग्धों को तमिलनाडु से दिल्ली लेकर आ रही है। गिरफ्तार संदिग्धों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। उनके पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने रविवार को तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों पर पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के सपोर्ट में कंटेंट पोस्ट करने का आरोप है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत के मंदिरों पर हमले की फिराक में लश्कर के आतंकी, लाल किला भी निशाने पर

पुलिस के मुताबिक, ये गिरफ्तारियां इंटेलिजेंस रिपोर्ट और एक स्पेशल टीम की जांच के बाद हुईं, जिसमें पता चला कि संदिग्धों ने अपनी पहचान छिपाने और गारमेंट इंडस्ट्री में काम करने के लिए नकली आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एक स्पेशल टीम जांच को लीड करने के लिए तिरुपुर जिले में पहुंची थी। जांच के दौरान अधिकारियों ने अलग-अलग जगहों से छह संदिग्धों को ट्रैक किया। इनमें से दो लोग उथुकुली से, तीन पल्लादम से, और एक थिरुमुरुगनपूंडी इलाके से है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्यों हाई अलर्ट पर दिल्ली, लश्कर की धमकी से 'रिवेंज' थ्योरी तक, बड़ी बातें

फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे आरोपी

शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाने और तिरुपुर गारमेंट इंडस्ट्री में नौकरी पाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे।

अधिकारियों ने ऑपरेशन के दौरान आरोपियों से आठ मोबाइल फोन और सोलह सिम कार्ड जब्त किए गैं। गिरफ्तार लोगों को आगे की जांच के लिए ट्रेन से दिल्ली लाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन पर एक्शन, यूथ कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।